Loan की EMI चूकने पर कैसे सुधारें CIBIL SCORE? जानिए 5 आसान तरीके

अगर आपने किसी कारणवश लोन की EMI समय पर नहीं भरी है, तो सतर्क हो जाइए। क्योंकि सिबिल स्कोर (CIBIL Score) पर इसका सीधा और गहरा असर पड़ता है।

EMI की एक भी चूक आपके क्रेडिट स्कोर को 50 से 100 अंकों तक गिरा सकती है, जिससे भविष्य में लोन या क्रेडिट कार्ड पाने में परेशानी आ सकती है।

आज के दौर में होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन या पर्सनल लोन लेना आम बात है। लेकिन जितना जरूरी लोन लेना है, उतना ही जरूरी है EMI का समय पर भुगतान करना और सिबिल स्कोर को मेंटेन रखना। खराब सिबिल स्कोर आपकी वित्तीय विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर सकता है।

EMI चूकने पर सिबिल स्कोर पर क्या होता है असर?

सिबिल स्कोर आपकी वित्तीय जिम्मेदारी को दर्शाता है। यह स्कोर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री, लोन रीपेमेंट, क्रेडिट कार्ड यूजेज और अन्य वित्तीय गतिविधियों पर आधारित होता है।
अगर आप EMI चूकते हैं तो:

  • सिबिल स्कोर में 50 से 100 अंकों तक गिरावट आ सकती है।
  • बैंकों और NBFCs की नजर में आपकी क्रेडिटवर्थनेस घटती है
  • भविष्य में लोन पास होने में दिक्कत आ सकती है या उच्च ब्याज दर लग सकती है।

सिबिल स्कोर को सुधारने और मेंटेन करने के 5 आसान तरीके

  1. EMI का भुगतान समय पर करें
    EMI में चूक होने पर सबसे पहले बकाया EMI का भुगतान करें। आगे से ऐसी स्थिति न हो, इसके लिए ऑटो-डेबिट सुविधा चालू करें जिससे आपकी EMI समय पर कटती रहे।
  2. नया लोन लेने से बचें
    जब तक आपका सिबिल स्कोर सुधर नहीं जाता, तब तक नया लोन लेने से बचें। इससे बैंक आपकी स्थिति को जोखिम भरी मान सकते हैं।
  3. पुराने लोन को जल्दी निपटाएं
    कोशिश करें कि पहले लिए गए लोन को जल्दी चुका दें। इससे आपकी क्रेडिट हिस्ट्री पॉजिटिव बनेगी और स्कोर बेहतर होगा।
  4. सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड का करें इस्तेमाल
    अगर आपका स्कोर गिर चुका है, तो आप फिक्स्ड डिपॉजिट के बदले में मिलने वाले सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करके समय से पूरा भुगतान करें।
  5. क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो को रखें कम
    अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 30% से कम इस्तेमाल करें। इससे बैंक को लगता है कि आप फाइनेंशियली डिसिप्लिन में हैं।

क्यों जरूरी है सिबिल स्कोर मेंटेन रखना?

  • अच्छा सिबिल स्कोर (750+): आसान और सस्ते ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध
  • खराब सिबिल स्कोर (600 या उससे कम): लोन रिजेक्ट होने की संभावना ज्यादा
  • बिजनेस, घर, गाड़ी या किसी अन्य जरूरत के लिए लोन में अड़चन
  • क्रेडिट कार्ड अप्रूवल में भी परेशानी
Read Next Article Scroll Down

Related Posts