बड़ी खबर : लुसेंट इंटरनेशनल स्कूल की 12वीं की मान्यता हुई रद्द,पढ़े पूरा मामला

उत्तराखंड में लुसेंट इंटरनेशनल स्कूल की 12वीं की मान्यता को रद्द कर दिया गया हैl इस स्कूल की मान्यता को फर्जीवाड़े के चलते रद्द किया गया हैl उत्तराखंड आज माफियाओं का अड्डा बन चुका है जो नौकरियों में धांधली बाजी और शिक्षा में भी फर्जीवाड़ा  करते चले जा रहे हैंl CBSE ने फर्जी दाखिले करने […]

उत्तराखंड में लुसेंट इंटरनेशनल स्कूल की 12वीं की मान्यता को रद्द कर दिया गया हैl इस स्कूल की मान्यता को फर्जीवाड़े के चलते रद्द किया गया हैl

उत्तराखंड आज माफियाओं का अड्डा बन चुका है जो नौकरियों में धांधली बाजी और शिक्षा में भी फर्जीवाड़ा  करते चले जा रहे हैंl

CBSE ने फर्जी दाखिले करने वाले मांडूवाला स्थित लूसेंट इंटरनेशनल स्कूल की 12वीं की मान्यता खत्म कर दी है। लूसेंट इंटरनेशनल स्कूल का यह फर्जीवाड़ा सीबीएसई क्षेत्रीय अधिकारी के एक आदेश से खुला। स्कूल ने जिन 245 छात्रों को पंजीकृत दिखाया था, उनमें से 86 छात्रों का डाटा ही बदल दिया। ये छात्र प्राइवेट कोचिंग संस्थानों के थे, जो कि न तो स्कूल में कक्षा लेते थे और न ही यहां के मूल छात्र थे।

लूसेंट इंटरनेशनल स्कूल का यह पहला फर्जीवाड़ा नहीं है। दाखिलों में गड़बड़ी से संबंधित एक अन्य अनियमितता की जांच शिक्षा विभाग के स्तर पर वर्ष 2019 से चल रही है।  

सीबीएसई द्वारा मान्यता रद्द करने के बाद अब यह स्कूल केवल 10वीं तक के बच्चों को ही पढ़ाएगा। साथ ही सीबीएसई ने स्कूल प्रबंधन को 11वीं के छात्रों को किसी अन्य स्कूल में शिफ्ट कराने का आदेश दिया है।

स्कूल का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद सीबीएसई ने 86 छात्रों को 2023 की बारहवीं बोर्ड परीक्षा में बैठने पर रोक लगा दी जिससे परेशान छात्रों ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग का दरवाजा खटखटाया, जिस पर स्कूल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश हुए थे। आदेश के तहत प्रेमनगर थाने में मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। 

साथ ही सीबीएसई ने जिन 12वीं के 86 छात्रों को परीक्षा से रोका, वह कोर्ट के आदेश पर एग्जाम में बैठेंगे। 

Also Read This

क्राइम: महिला जज के अपहरण की कोशिश, अभद्रता में रैपीडो राइडर पर मुकदमा। हुआ गिरफ्तार

देहरादून: राजधानी देहरादून में एक महिला न्यायिक अधिकारी ने रैपिडो चालक पर अभद्रता करने, धमकी देने और अपहरण की कोशिश करने के गंभीर आरोप...

GST विभाग का बड़ा एक्शन: 7 फार्मा कंपनियों पर छापा, ₹3.08 करोड़ सरकारी खजाने में जमा

Haridwar News: उत्तराखंड में कर चोरी और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के कथित दुरुपयोग के मामलों में राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की...

Related Posts