हरिद्वार बस स्टैंड पर बड़ा हादसा, दो बसों के बीच फंसा कंडक्टर, हालत गंभीर

शुक्रवार को हरिद्वार बस स्टैंड पर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें ऋषिकेश डिपो का एक परिचालक दो बसों के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय बस स्टेशन पर भारी भीड़ थी। ऋषिकेश डिपो के चालक गय्यूर अली ने बताया कि मुजफ्फरनगर डिपो और ऋषिकेश डिपो की बसें गेट की […]

शुक्रवार को हरिद्वार बस स्टैंड पर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें ऋषिकेश डिपो का एक परिचालक दो बसों के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय बस स्टेशन पर भारी भीड़ थी।
ऋषिकेश डिपो के चालक गय्यूर अली ने बताया कि मुजफ्फरनगर डिपो और ऋषिकेश डिपो की बसें गेट की ओर बढ़ रही थीं, तभी अचानक परिचालक चंद्रशेखर दोनों के बीच आ गए। जैसे ही मुजफ्फरनगर डिपो की बस आगे बढ़ी, चंद्रशेखर दबकर नीचे गिर पड़े और उनके मुंह से खून बहने लगा।

मौजूद चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दिए, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। कर्मचारियों ने घायल कंडक्टर को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक चंद्रशेखर की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, मुजफ्फरनगर डिपो की बस और चालक को पूछताछ के लिए स्टैंड पर रोक दिया गया है। इस घटना को लेकर अब तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts