भीषण हादसा, तीनधारा के पास पिकअप अलकनंदा में समाई, तीन लोग लापता

ऋषिकेश–बदरीनाथ मार्ग पर भीषण हादसा, तीनधारा के पास पिकअप अलकनंदा में समाई, तीन लोग लापता   ऋषिकेश–बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा सामने आया। तीनधारा क्षेत्र में सैनिक होटल के नजदीक एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सीधे में जा गिरा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में तीन लोगों के सवार होने की […]

ऋषिकेश–बदरीनाथ मार्ग पर भीषण हादसा, तीनधारा के पास पिकअप अलकनंदा में समाई, तीन लोग लापता

 

ऋषिकेश–बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा सामने आया। तीनधारा क्षेत्र में सैनिक होटल के नजदीक एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सीधे में जा गिरा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में तीन लोगों के सवार होने की आशंका है। फिलहाल सभी लापता बताए जा रहे हैं।

 

सूचना मिलते ही टिहरी जिला कंट्रोल रूम ने राज्य आपदा मोचन बल, यानी को तत्काल अलर्ट किया। बताया गया कि तीनधारा इलाके में वाहन नदी में गिर गया है। इसके बाद सब इंस्पेक्टर सावर सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।

 

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने पाया कि पिकअप नदी में समा चुका है और सतह पर दिखाई नहीं दे रहा। इसी बीच ढालवाला पोस्ट से एसआई दीपक जोशी के नेतृत्व में एक अन्य रेस्क्यू दल को भी सहायता के लिए भेजा गया।

 

मौके पर राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। एसडीआरएफ की टीमें राफ्ट की मदद से नदी में सर्च अभियान चला रही हैं, साथ ही गहरे पानी में डीप डाइविंग के जरिए वाहन और संभावित सवारों की तलाश की जा रही है।

 

अधिकारियों के अनुसार फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वाहन में वास्तव में तीन ही लोग सवार थे या संख्या अधिक हो सकती है। साथ ही अभी तक लापता व्यक्तियों की पहचान और वे किस क्षेत्र के निवासी हैं, इसकी पुष्टि भी नहीं हो पाई है।

 

प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बरतते हुए जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बचाव अभियान जारी है और आगे की सूचना का इंतजार किया जा रहा है।

Also Read This

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट आज, इन अहम प्रस्तावों पर रहेगी नजर 

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार 11 सितंबर को उत्तराखंड सचिवालय में मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है।...

डॉक्टर बनने की राह छोड़ रिसर्च को चुना, जौनसार की बेटी नव्या चौहान ने IISER पुणे में बनाई जगह

NEET UG में सफलता के साथ देश के शीर्ष विज्ञान एवं शोध संस्थान में चयन, क्षेत्र की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणाचकराता, 11...

Related Posts