देहरादून कोठी कांड में बड़ा एक्शन: पूर्व SSP खंडूड़ी और SHO पर कार्रवाई की संस्तुति

देहरादून के क्लेमेंटटाउन इलाके में पूर्व नौसेना अधिकारी के आवास को गिराए जाने के मामले में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण ने गंभीर लापरवाही का संज्ञान लिया है। प्राधिकरण ने उस समय के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूड़ी और क्लेमेंटटाउन के तत्कालीन थाना प्रभारी नरेंद्र गहलावत के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश राज्य सरकार को भेजी […]

देहरादून के क्लेमेंटटाउन इलाके में पूर्व नौसेना अधिकारी के आवास को गिराए जाने के मामले में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण ने गंभीर लापरवाही का संज्ञान लिया है। प्राधिकरण ने उस समय के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूड़ी और क्लेमेंटटाउन के तत्कालीन थाना प्रभारी नरेंद्र गहलावत के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश राज्य सरकार को भेजी है।

 

मामला जनवरी 2022 का बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता कुसुम कपूर ने आरोप लगाया था कि क्लेमेंटटाउन स्थित उनके घर में कुछ लोग जबरन दाखिल हुए, घर के सामान को नुकसान पहुंचाया और पूरी कोठी को ध्वस्त कर दिया। पीड़िता का कहना था कि घटना की जानकारी पुलिस को देने के बावजूद समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

 

प्राधिकरण द्वारा की गई जांच में सामने आया कि घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके का उचित निरीक्षण नहीं किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया का पालन भी समय पर नहीं हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस लापरवाही के कारण शिकायतकर्ता को आर्थिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान उठाना पड़ा, साथ ही उनके अधिकारों का भी हनन हुआ।

 

जांच के आधार पर प्राधिकरण ने माना कि उस समय के एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी और थाना प्रभारी नरेंद्र गहलावत की कार्यशैली में गंभीर चूक रही। इसी आधार पर उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

 

प्राधिकरण ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि संबंधित अधिकारियों को नियमों के तहत अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाए और उसके बाद उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही इस मामले में उठाए गए कदमों की जानकारी प्राधिकरण को भी उपलब्ध कराने को कहा गया है। आदेश की प्रति पुलिस महानिदेशक को भी भेज दी गई है।

 

उल्लेखनीय है कि इस मामले की जांच हरिद्वार पुलिस द्वारा की गई थी। उस समय की जांच में तत्कालीन एसओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई थी, हालांकि विभागीय जांच के दौरान एसओ नरेंद्र गहलावत को निर्दोष बताया गया था।

Also Read This

साई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, देहरादून में धूमधाम से मनाई गई फ्रेशर्स पार्टी

देहरादून, 08 अक्टूबर, 2026:बिजेंद्र सिंह राणा साई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, देहरादून में नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए शुक्रवार, 08 अक्टूबर, 2026 को ‘विंटेज वाइब्स...

₹45.76 करोड़ की परियोजना, फिर भी अधूरा भवन! चार साल में कहां पहुंचा निर्माण?

अभिभावक संघ अध्यक्ष शूरवीर डोभाल ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से की उच्चस्तरीय जांच की मांग, ₹42 करोड़ खर्च और महज 40 प्रतिशत काम...

Related Posts