देहरादून में बड़ा अग्निकांड, लाखों का सामान स्वाहा

  देहरादून, 26 फरवरी 2026: राजधानी देहरादून के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित लक्ष्मण चौक में बुधवार देर रात एक फर्नीचर निर्माण इकाई में अचानक आग भड़क उठी। घटना रात लगभग 9:30 बजे की है। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। […]

 

देहरादून, 26 फरवरी 2026: राजधानी देहरादून के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित लक्ष्मण चौक में बुधवार देर रात एक फर्नीचर निर्माण इकाई में अचानक आग भड़क उठी। घटना रात लगभग 9:30 बजे की है। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी।

 

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। आग ने कुछ ही देर में तेज रूप धारण कर लिया, जिसके चलते हालात पर नियंत्रण पाने के लिए करीब आधा दर्जन फायर टेंडर लगाए गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों को काबू में किया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, समीप चल रहे एक विवाह समारोह में हुई आतिशबाजी से निकली चिंगारी के कारण वर्कशॉप में आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर कारणों की जांच की जा रही है। आग की चपेट में आने से वर्कशॉप के भीतर रखा पूरा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर भीड़ को हटाया, ताकि बचाव कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।

 

9 फरवरी को सुभाष नगर में भी हुआ था अग्निकांड

 

इससे पहले 9 फरवरी 2026 को देहरादून जिले के सुभाष नगर क्षेत्र में एक टेंट हाउस में भी आग लगने की घटना सामने आई थी। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने समय रहते आग पर नियंत्रण पाया था, जिससे आसपास के आवासीय भवनों को नुकसान से बचा लिया गया। उस घटना में भी किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई थी। हादसे में टेंट सामग्री, फोल्डिंग टेबल, बर्तन, भट्टियां, मैट और रजाई-गद्दे समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया था।

 

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं शहरी क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को एक बार फिर रेखांकित करती हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 559 पदों पर होगा चयन

देहरादून, 05 अगस्त 2026/ नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा...

बिग ब्रेकिंग : झटके में उछले सोना-चांदी के दाम । निवेशकों में हलचल

नई दिल्ली, 5 अगस्त 2026। अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में अचानक तेज उछाल देखने...

Related Posts