NCERT की बड़ी गलती! क्लास 8 की किताब पर लगी रोक

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने अपनी हाल ही में जारी कक्षा 8 की सोशल साइंस पुस्तक का वितरण अस्थायी रूप से रोक दिया है. यह निर्णय उस समय लिया गया जब पुस्तक के एक अध्याय में न्यायपालिका से संबंधित सामग्री में त्रुटियां पाई गईं. परिषद ने इस चूक पर खेद व्यक्त करते […]

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने अपनी हाल ही में जारी कक्षा 8 की सोशल साइंस पुस्तक का वितरण अस्थायी रूप से रोक दिया है. यह निर्णय उस समय लिया गया जब पुस्तक के एक अध्याय में न्यायपालिका से संबंधित सामग्री में त्रुटियां पाई गईं. परिषद ने इस चूक पर खेद व्यक्त करते हुए औपचारिक रूप से माफी भी मांगी है.

 

24 फरवरी को हुई थी पुस्तक की रिलीज

 

‘Exploring Society: India and Beyond, Vol II’ शीर्षक से प्रकाशित यह पुस्तक 24 फरवरी 2026 को जारी की गई थी. समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि अध्याय 4 — “हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका” (पृष्ठ 125-142) — में कुछ तथ्यात्मक और निर्णय संबंधी त्रुटियां अनजाने में शामिल हो गई थीं.

 

शिक्षा मंत्रालय ने दिए रोक के निर्देश

 

स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (शिक्षा मंत्रालय) ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुस्तक के वितरण को अगले आदेश तक निलंबित करने के निर्देश जारी किए. NCERT ने पुष्टि की कि इन निर्देशों का पालन किया जा रहा है.

 

न्यायपालिका के प्रति सम्मान दोहराया

 

अपने आधिकारिक बयान में परिषद ने स्पष्ट किया कि वह न्यायपालिका का उच्च सम्मान करता है और उसे संविधान की संरक्षक संस्था मानता है. NCERT ने कहा कि यह त्रुटि पूरी तरह अनजाने में हुई और संबंधित सामग्री के शामिल होने पर खेद है.

 

संशोधित संस्करण 2026-27 सत्र में उपलब्ध होगा

 

परिषद ने बताया कि नई पाठ्यपुस्तकों का उद्देश्य छात्रों में संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक भागीदारी और संस्थाओं के प्रति सम्मान की समझ विकसित करना है. किसी भी संवैधानिक निकाय की भूमिका को कमतर आंकने का कोई उद्देश्य नहीं था.

 

NCERT ने कहा कि प्राप्त सुझावों और विशेषज्ञों से परामर्श के आधार पर संबंधित अध्याय को संशोधित किया जाएगा. संशोधित संस्करण शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत से पहले छात्रों को उपलब्ध कराया जाएगा.

 

परिषद ने एक बार फिर इस त्रुटि पर खेद व्यक्त करते हुए संस्थागत गरिमा बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है.

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 559 पदों पर होगा चयन

देहरादून, 05 अगस्त 2026/ नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा...

बिग ब्रेकिंग : झटके में उछले सोना-चांदी के दाम । निवेशकों में हलचल

नई दिल्ली, 5 अगस्त 2026। अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में अचानक तेज उछाल देखने...

Related Posts