लालढांग–गैंडीखाता रोड पर हादसा, ग्रामीण की मौत

लालढांग–गैंडीखाता मार्ग पर शुक्रवार शाम एक बेहद दर्दनाक दुर्घटना सामने आई, जहाँ इंद्रा नगर बस्ती के समीप सड़क पार कर रहे एक ग्रामीण की डंपर से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी भी उसी समय साथ मौजूद थी और घटना की प्रत्यक्षदर्शी बनी। जानकारी के मुताबिक ग्राम रसूलपुर मीठीबेरी के ढढियांवाला […]

लालढांग–गैंडीखाता मार्ग पर शुक्रवार शाम एक बेहद दर्दनाक दुर्घटना सामने आई, जहाँ इंद्रा नगर बस्ती के समीप सड़क पार कर रहे एक ग्रामीण की डंपर से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी भी उसी समय साथ मौजूद थी और घटना की प्रत्यक्षदर्शी बनी।

जानकारी के मुताबिक ग्राम रसूलपुर मीठीबेरी के ढढियांवाला निवासी 42 वर्षीय जगमोहन सिंह पुत्र होरी सिंह अपनी पत्नी के साथ गैंडीखाता में रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। दोनों ऑटो से उतरकर सड़क पार करने लगे ही थे कि उसी दौरान भागुवाला से लालढांग की ओर जा रहा एक डंपर तेज रफ्तार में पहुँचा और जगमोहन सिंह उसकी चपेट में आ गए।

भीषण टक्कर के बाद ग्रामीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में शामिल डंपर को पुलिस ने जब्त कर लिया है जबकि चालक घटना के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

Also Read This

एक्सक्लूसिव: युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर सवाल, डीसी बिल से खेल महाकुंभ तक मांगा जा रहा हिसाब

युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर उठे सवाल डीसी बिल से लेकर पीआरडी सामग्री, मिनी स्टेडियम और खेल महाकुंभ तक...

सनसनी नहीं, तथ्यपरकता और जिम्मेदारी पत्रकारिता की पहचान : प्रियंका जोशी

देहरादून। 16 नवंबर राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय परिसर में भारतीय प्रेस परिषद के निर्धारित विषय ‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’ पर...

Related Posts