सस्पेंड: रेत की जगह मिट्टी से पुल बना रहा था ब्रिडकुल का मैनेजर। निलंबित

देहरादून: उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन पुल को लेकर सामने आई गंभीर अनियमितताओं के बाद विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। पुल निर्माण में निर्धारित मानकों की अनदेखी करते हुए रेत की जगह मिट्टी के उपयोग का मामला उजागर होने पर संबंधित प्रोजेक्ट मैनेजर को निलंबित कर दिया गया है।   यह मामला उस समय सामने […]

देहरादून:

उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन पुल को लेकर सामने आई गंभीर अनियमितताओं के बाद विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। पुल निर्माण में निर्धारित मानकों की अनदेखी करते हुए रेत की जगह मिट्टी के उपयोग का मामला उजागर होने पर संबंधित प्रोजेक्ट मैनेजर को निलंबित कर दिया गया है।

 

यह मामला उस समय सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे। वीडियो में स्पष्ट तौर पर दावा किया गया था कि पुल की प्लम वॉल तैयार करते समय रेत के बजाय मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

 

इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए ब्रिडकुल विभाग ने तत्काल जांच कराई। प्रारंभिक जांच में वीडियो में किए गए आरोप सही पाए गए, जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर को सस्पेंड कर दिया।

 

ब्रिडकुल के प्रबंध निदेशक राजेश शर्मा द्वारा जारी आदेश में साफ कहा गया है कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

बताया जा रहा है कि यह निर्माण कार्य उत्तरकाशी जिले में सौर से ओसला के बीच प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत 30 मीटर स्पैन वाले स्टील ट्रस ब्रिज से संबंधित है।

 

विभागीय अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

Also Read This

मां की मौत, पिता की बेरुखी से दर-दर भटकता रहा रुद्र प्रताप। अब प्रशासन ने थामा हाथ

देहरादून, 17 सितंबर 2026: पारिवारिक प्रताड़ना और आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई से दूर हुए रुद्र प्रताप नेगी के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने...

हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फ की चादर से सजा गुरुद्वारा

गिरीश चंदोला / चमोलीबारिश और बर्फबारी के बीच बढ़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, रोजाना 1500 से 1800 यात्री पहुंच रहेसिखों के पवित्र धार्मिक स्थल...

Related Posts