Masuri Accident: 50 मीटर गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार

देहरादून/मसूरी। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मसूरी से सामने आया है, जहाँ देर रात देहरादून की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पानी वाले बैंड के पास लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को खाई से निकाला, दून अस्पताल भेजा गया

हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुँची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और तुरंत दून अस्पताल, देहरादून रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार में सवार यात्री मसूरी से दिल्ली एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

घायलों की पहचान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,घायलों की पहचान इस प्रकार की है:

  • फरीद अकरम, पुत्र रईस अहमद, उम्र 42 वर्ष, निवासी तुगलकाबाद, दिल्ली
  • रतन गॉड, पुत्र जनार्दन प्रसाद गॉड, उम्र 48 वर्ष, निवासी टिहरी गढ़वाल
  • ओमप्रकाश जनार्दन, उम्र 42 वर्ष, निवासी टिहरी गढ़वाल
  • मुकेश गॉड, पुत्र जनार्दन प्रसाद गॉड, उम्र 31 वर्ष
  • देशराज, पुत्र रामचंद्र, उम्र 29 वर्ष, निवासी तुगलकाबाद, दिल्ली

हादसे का कारण

मौके पर मौजूद पुलिस और राहत दल ने बताया कि कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि तीखे मोड़ पर चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस ने सभी घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Read Next Article Scroll Down

Related Posts