ऋषिकेश में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग का शिकंजा

ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध निर्माण गतिविधियों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाते हुए व्यापक सीलिंग अभियान संचालित किया। यह कार्रवाई एमडीडीए के उपाध्यक्ष के निर्देश पर की गई। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर बिना स्वीकृत नक्शे और निर्धारित मानकों के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों को चिन्हित कर सील किया […]

ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध निर्माण गतिविधियों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाते हुए व्यापक सीलिंग अभियान संचालित किया। यह कार्रवाई एमडीडीए के उपाध्यक्ष के निर्देश पर की गई। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर बिना स्वीकृत नक्शे और निर्धारित मानकों के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों को चिन्हित कर सील किया गया।

प्राधिकरण की टीम ने निर्मल बाग ब्लॉक-बी, पशुलोक विस्थापित क्षेत्र और हरिद्वार रोड के आसपास चल रहे अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की। पूरी कार्यवाही पुलिस बल की उपस्थिति में शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी कर किए जा रहे किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा।

विशेष अभियान के तहत गली नंबर 10, निर्मल बाग ब्लॉक-बी ऋषिकेश में अमर द्वारा कराए जा रहे निर्माण को बिना मानचित्र स्वीकृति के पाए जाने पर सील कर दिया गया। इसके अतिरिक्त गली नंबर 11, निर्मल ब्लॉक-बी पशुलोक विस्थापित क्षेत्र में सुमित मल्होत्रा और बाबा राम मोहन द्वारा किए गए निर्माण पर दोबारा सीलिंग की कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया था, जिसके चलते पुनः कठोर कदम उठाना पड़ा।

इसी क्रम में गली नंबर 10, निर्मल बाग ब्लॉक-बी पशुलोक ऋषिकेश में जय चौहान के निर्माण पर भी दोबारा सीलिंग की गई। प्राधिकरण ने साफ किया है कि ऐसे मामलों में किसी प्रकार का नियमितीकरण नहीं किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी दंडात्मक कार्रवाई भी प्रस्तावित की जा सकती है।

इसके अलावा पुरानी चुंगी के निकट हरिद्वार रोड ऋषिकेश में आलोक एवं संजय गोयल द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य को भी नियमों के उल्लंघन के चलते बंद कर सील कर दिया गया।

एमडीडीए की इस कार्रवाई को अवैध निर्माण के खिलाफ कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Also Read This

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिलेंगे टैबलेट! CM धामी के निर्देश, खातों में DBT से आएगी रकम

देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

भीषण सड़क हादसा: ट्रक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, 3 की मौत; चालक फरार

जसपुर/ऊधम सिंह नगर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में बड़ी नहर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां टाटा...

Related Posts