देहरादून, 27 सितम्बर 2025
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने शनिवार को अनधिकृत प्लॉटिंग और अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
सचिव के आदेश पर चली इस कार्रवाई में भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। एमडीडीए ने साफ संदेश दिया है कि बिना स्वीकृति किसी भी तरह का निर्माण या प्लॉटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सेलाकुई क्षेत्र में कार्रवाई
- डी.सी. बंसल, ग्राम चकराता रोड, रेशम बोर्ड – 20 बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त।
- गुलशेर, शेरपुर, सेलाकुई – 10 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त।
सहसपुर क्षेत्र में कार्रवाई
- मानवेंद्र पुंडीर, हिंदूवाला सभावाला, शिमला बाईपास रोड – 40 बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त।
- सलमान, मेन चकराता रोड, खुशहालपुर – लगभग 35×30 फीट का अवैध व्यावसायिक निर्माण सील।
हर्बर्टपुर क्षेत्र में कार्रवाई
- राशिद, कल्याणपुर धर्मावाला चौक – 8 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त।
- नरेंद्र चौहान, ग्राम आदूवाला, शिमला बाईपास रोड – अनधिकृत निर्माण सील।
- राकेश अग्रवाल, धर्मावाला रोड – अनधिकृत व्यावसायिक निर्माण सील।
प्रशासनिक निगरानी और सुरक्षा
कार्रवाई के दौरान संबंधित थानाध्यक्ष, नायब तहसीलदार, क्षेत्रीय अभियंता, अवर अभियंता और नाजिर मौजूद रहे। विपक्षियों को पहले ही “कारण बताओ नोटिस” और निर्माण रोकने के आदेश जारी किए गए थे। वैध मंजूरी न देने पर एमडीडीए ने बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त और स्थलों को सील कर दिया।
एमडीडीए की चेतावनी
एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अनधिकृत और अवैध निर्माण/प्लॉटिंग पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही चेतावनी दी गई कि सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने या संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।



