खनन विभाग ने तोड़ा रिकॉर्ड। लक्ष्य से अधिक वसूला राजस्व

खनन विभाग, उत्तराखण्ड ने राजस्व प्राप्ति मे आज तक के सारे रिकाॅर्ड तोड़ स्थापित किये नये आयाम

 

खनन विभाग, उत्तराखण्ड को वित्त विभाग के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 मे दिये गये निर्धारित लक्ष्य रू. 950 करोड़ के सापेक्ष माह फरवरी 2026 तक 965 करोड़ का राजस्व अर्जन कर दिया गया है।

इस प्रकार खनन विभाग उत्तराखण्ड के द्वारा वित्तीय वर्ष समाप्ति से पूर्व ही दिये गये निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया गया है तथा वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक लगभग 1100 करोड़ की राजस्व प्राप्ति सम्भावित है।

विगत वर्ष 2024-25 मे खनन विभाग उत्तराखण्ड को दिये गये निर्धारित लक्ष्य रू0 875 करोड़ के सापेक्ष 1041 करोड़ का राजस्व अर्जन किया गया था, जो कि विगत वर्षों की तुलना मे अब तक का सर्वाधिक राजस्व अर्जन है।

खनन विभाग, उत्तराखण्ड के दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स MDTSS (माइनिंग डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एंड सर्विलांस सिस्टम) व ई-रवन्ना सिक्योरिटी पेपर का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड ( Skoch Award) 2025 के लिए चयन किया गया है। उक्त दोनों महत्वपूर्ण व प्रभावशाली प्रोजेक्ट्स से न केवल अवैध खनन/परिवहन/भण्डारण पर प्रभावी रोक लगी है अपितु राजस्व अर्जन मे भी विगत वर्षों की तुलता मे लगभग 04 गुना वृद्वि हुयी है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts