पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बेमिसाल: उत्तराखंड निवासी दंपति का चन्द्रयान 3 मिशन में अहम योगदान…

August 25, 2023
in उत्तराखंड
बेमिसाल: उत्तराखंड निवासी दंपति का चन्द्रयान 3 मिशन में अहम योगदान…
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

उत्तराखंड निवासी अग्रवाल दंपति ने चन्द्रयान 3 मिशन में अपना अहम योगदान दिया है। दीपक अग्रवाल और उनकी पत्नी पायल अग्रवाल चन्द्रयान-3 का हिस्सा रहे हैं।

उत्तराखंड निवासी अग्रवाल दंपति ने चन्द्रयान 3 मिशन में अपना अहम योगदान दिया है। दीपक अग्रवाल और उनकी पत्नी पायल अग्रवाल चन्द्रयान-3 का हिस्सा रहे हैं। दीपक मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के दुगड्डा क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पायल विक्रम लैंडर की चाँद की दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के समय ISRO के दफ्तर में ही मौजूद थी। indian space research organisation में काम करने वाले अग्रवाल दंपति मिशन के प्रक्षेपण से लेकर लैंडिंग तक शामिल थे। दीपक ने चंद्रयान की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उनके और देश के लिए गौरव का पल है। इस उपलब्धि में उनका और उनके पत्नी का नाम जुड़ने से खुशी का ठिकाना नहीं है।

दीपक अग्रवाल का जन्म पौड़ी गढ़वाल के दुगड्डा की मोती बाजार मे हुआ था। 1979 में जन्मे दीपक ने सरस्वती शिशु मंदिर से प्राथमिकता ग्रहण कर जीआईसी दुगड्डा से इंटर किया। पंतनगर विश्वविद्यालय से मेकेनिकल इंजीनियरिंग से बीटेक करने के बाद IIT कानपुर से एमटेक की डिग्री हासिल की। आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से पिता ने कर्ज लेकर यूनिवर्सिटी में ऐडमिशन दिलाया। 2002 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री  लेने के साथ ही उन्हें यूनिवर्सिटी मेडल  भी हासिल किया। 2004 में अग्रवाल दंपति में एमटेक एक साथ पूरा किया। एमटेक पूरा  करने के बाद साल 2006 में इसरो के लिए दंपति चयनित हुए। 2009 से 2015 तक दीपक ने एयरो  स्पेस मे पीएचडी की डिग्री हासिल की। इस वक्त वर्तमान में वह इसरो में थर्मल इंजीनियरिंग डिवीजन के प्रमुख, थर्मल, सी-25 (भारी क्रायोजेनिक इंजन और स्टेज) के उपपरियोजना निदेशक, थर्मल, सीयूएस (भारत के पहले क्रायोजेनिक राकेट इंजन) के परियोजना निदेशक और थर्मल, सेमी-क्रायोजेनिक इंजन और स्टेज के परियोजना निर्देशक की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। पत्नी पायल सॉफ्टवेयर वैज्ञानिक के तौर पर अपनी सेवा दे रही है। यह पहला मौका नहीं था, पहले भी दीपक ने पहले भी मंगल मिशन, जीएसएलवी चंद्रयान 1 क्रायोजेनिक इंजन  के विकास और जीएसएलवी एमके-3 मिशन में भी अपना अहम योगदान दिया है।


Previous Post

बड़ी खबर: रिश्वत लेते रंगे हाथ धरे गए जिला पंचायत राज अधिकारी

Next Post

बदहाल: यहां दलदल में बदली गांव की सड़क। प्रशासन से गुहार लगाते लगाते थका, दी आंदोलन की चेतावनी

Next Post
बदहाल: यहां दलदल में बदली गांव की सड़क। प्रशासन से गुहार लगाते लगाते थका, दी आंदोलन की चेतावनी

बदहाल: यहां दलदल में बदली गांव की सड़क। प्रशासन से गुहार लगाते लगाते थका, दी आंदोलन की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: प्रमुख सचिव की फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल से अफसरों से मांगे पैसे। SSP से शिकायत ..
  • खुलासा: 200 बीघा वन भूमि पर कब्जा। अधिकारियों पर भूमाफियाओं से मिलीभगत के आरोप
  • BIS द्वारा पेपर और प्लास्टिक पैकेजिंग मानको पर केंद्रित ‘मानक मंथन’ का आयोजन
  • बड़ी खबर:  सीएम धामी ने 20 नई एसी टेंपो ट्रैवलर्स को दिखाई हरी झंडी..
  • श्री महंत इंदिरेश अस्पताल : दून में रॉटविलर हमले में घायल महिला की सर्जरी। मंत्री ने जाना हाल..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!