मानसिक रूप से बीमार महिला से छेड़छाड़, पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी के दौरान घटना में इस्तेमाल किया गया […]

हल्द्वानी में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी के दौरान घटना में इस्तेमाल किया गया ऑटो भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर की गई। जानकारी के मुताबिक 6 मार्च 2026 को एक महिला ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 मार्च को उनके पड़ोस में रहने वाली मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के घर में एक युवक जबरन घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ की।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुराग जुटाकर आरोपी की पहचान की।

पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 6 मार्च को जेल रोड स्थित शीशम बाग कॉलोनी के पास से आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने उस ऑटो को भी बरामद किया, जिसका इस्तेमाल आरोपी ने घटना के दौरान किया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र के नया गांव का रहने वाला है और उसकी उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और इस तरह के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला अपराध से जुड़े मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर: देर रात देहरादून से लौटे निहंग। जानिए पूरा घटनाक्रम

देहरादून। उत्तराखंड में निहंगों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर गुरुवार रात पैदा हुई तनावपूर्ण स्थिति आखिरकार शांत हो गई। देर रात देहरादून पहुंचे...

बड़ी खबर: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेश पर एक और अवैध निर्माण सील

देहरादून/ऋषिकेश। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों और भवन निर्माण मानकों के उल्लंघन के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए ऋषिकेश में एक...

Related Posts