Mahendra Singh Dhoni आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में मैदान से दूर रह सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि धोनी पिंडली (काफ) की चोट से जूझ रहे हैं और फिलहाल रिहैब से गुजर रहे हैं।
टीम के मुताबिक, इस वजह से धोनी टूर्नामेंट के पहले दो सप्ताह तक उपलब्ध नहीं रहेंगे, जो CSK के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
CSK ने जारी किया आधिकारिक बयान
Chennai Super Kings ने अपने बयान में कहा है कि धोनी इस समय पूरी तरह फिट नहीं हैं और उनकी रिकवरी जारी है।
टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता, इसलिए उन्हें शुरुआती मैचों से आराम दिया गया है।
Official Statement
MS Dhoni is currently undergoing rehabilitation for a calf strain. As a result, he is likely to miss the first two weeks of TATA IPL 2026.
Get well soon, Thala! 💛🦁 pic.twitter.com/4dgmt5EWFi
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 28, 2026
ये भी पढ़े : RCB vs SRH : आज शुरू होगा IPL 2026। SRH से भिड़ेगी RCB । जानिए डिटेल्स
पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान के खिलाफ
CSK को अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को Rajasthan Royals के खिलाफ गुवाहाटी में खेलना है।
ऐसे में टीम को अपने अनुभवी कप्तान और विकेटकीपर की कमी खल सकती है।
टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पहले ही संकेत दे चुके हैं कि इस सीजन टीम में शामिल हुए Sanju Samson उनके साथ ओपनिंग करेंगे।
अब धोनी की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी सैमसन के कंधों पर आ सकती है।
सैमसन को टीम में धोनी के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है, जबकि उर्विल पटेल भी एक विकल्प हो सकते हैं।
लगातार चोटों से जूझ रहे हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ सीजनों से चोटों से परेशान रहे हैं। खासकर घुटने की समस्या ने उन्हें काफी प्रभावित किया है।
साल 2023 में आईपीएल खिताब जीतने के बाद उन्होंने घुटने की सर्जरी भी कराई थी।
इसके बावजूद कई मौकों पर उन्हें मैच के बाद घुटने पर पट्टी बांधे देखा गया है, जिसके कारण वह बल्लेबाजी क्रम में भी नीचे आते हैं।
ये भी पढ़े: IPL 2026: इस बार नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी।जानें क्या है बड़ी वजह?
CSK के लिए क्यों अहम हैं धोनी
धोनी न केवल टीम के अनुभवी खिलाड़ी हैं, बल्कि उनकी रणनीति और मैच फिनिशिंग क्षमता CSK की सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है।
ऐसे में शुरुआती मैचों में उनकी गैरमौजूदगी टीम के प्रदर्शन पर असर डाल सकती है।
IPL 2026 की शुरुआत से पहले धोनी का चोटिल होना CSK के लिए चिंता का विषय है।
अब सभी की नजर उनकी फिटनेस पर रहेगी और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ‘थाला’ जल्द मैदान पर वापसी करेंगे।
