आरटीआई कार्यकर्ता की दुकान में घुसकर मारपीट के मामले में व्यापार मंडल ने नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा

ऋषिकेश। आरटीआई कार्यकर्ता अमित कुमार जाटव की दुकान में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा अभद्रता किए जाने और आरटीआई दस्तावेज फाड़ने के मामले में व्यापार मंडल नगर निगम के खिलाफ खड़ा हो गया है। व्यापारियों ने बैठक कर नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलने की रणनीति बनाई गई। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष […]

ऋषिकेश। आरटीआई कार्यकर्ता अमित कुमार जाटव की दुकान में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा अभद्रता किए जाने और आरटीआई दस्तावेज फाड़ने के मामले में व्यापार मंडल नगर निगम के खिलाफ खड़ा हो गया है। व्यापारियों ने बैठक कर नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलने की रणनीति बनाई गई। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने कहा है कि नगर निगम कर्मचारी हिटलर शाही रवैया अपना रही है। व्यापारी ने नगर निगम पर आरटीआई लगाई तो निगम कर्मचारियों ने दुकान में घुसकर व्यापारी से मारपीट करी। जो की पूरी तरीके से बदले की भावना है। सफाई कर्मचारी नरेश खैरवाल ने पूर्व में भी इस व्यापारी से अभद्रता करी थी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निगम सफाई कर्मचारी नरेश खैरवाल पर कार्रवाई नहीं करता है तो व्यापार मंडल शांत नहीं बैठेगा। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि 2 वर्ष पूर्व भी सफाई कर्मचारी नरेश खैरवाल ने सब्जी मंडी स्थित एक व्यापारी से भी अभद्रता करी थी। तब भी निगम ने अपने इस कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नहीं करी थी। यदि शीघ्र आरोपी कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं होती है तो व्यापार मंडल एक उग्र आंदोलन करेगा।
अब देखना दिलचस्प होगा कि नगर निगम अपने इस बिगड़ैल कर्मचारी पर कोई कार्रवाई करता भी है या पहले की तरह इस मामले को भी दबा दिया जाएगा।

Also Read This

ब्रेकिंग : दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का ट्रांसफर, देंखे आदेश 

उत्तराखंडउत्तराखंड आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तैनात दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का...

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

Related Posts