चंडीगढ़ के 51 वर्षीय बाबा को मौत के मुंह से निकाल लाई एस.डी.आर.एफ.बाबा ने आभार जताया, जानिए पूरी कहानी…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल की खतरनाक पहाड़ियों में चंडीगढ़ के बाबा फंस गए जिन्हें देवदूत बनकर आए एस.डी.आर.एफ.के जवानों ने सकुशल रैस्क्यू किया।
नैनीताल पुलिस और एस.डी.आर.एफ.को आज दोपहर में सूचना मिली कि निगलार्ड नामक पहाड़ी पर एक व्यक्ति बुरी तरह से फंसा हुआ है। इसके बाद तत्काल एस.डी.आर.एफ.की टीम को मौके पर रवाना किया गया। एस.डी.आर.एफ.की टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक राम सिंह बोरा ने किया और उनके साथ टीम के सदस्य सभी आवश्यक रैस्क्यू उपकरण ले गए। कुछ ही समय में एस.डी.आर.एफ.की टीम खाई में उतरकर मौके पर पहुँच गई और रस्सियों के सहारे बाबा को रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर ले आई। दुर्गम पहाड़ी में फंसे 51 वर्षीय चंडीगढ़ निवासी बालक दास ‘बाबा’ को प्राथमिक उपचार देकर वैकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग और फिर सुरक्षित स्थान पर लाया गया। बाबा ने कहा कि एस.डी.आर.एफ.टीम ने उन्हें नई जिंदगी ही नहीं दी है, बल्कि उनको भोजन पानी भी कराया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts