हड़ताली टैक्सी व्यवसायियों ने हइकोर्ट बार पास लगी गाड़ी को सवारी भरते पकड़ा।
जानिए क्या हुआ आगे…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में टैक्सी यूनियन की बेमियादी हड़ताल के दौरान हइकोर्ट बार एसोसिएशन और लेक ब्रिज का कथित पास लगी निजी गाड़ी महंगे दामों में सवारियों को भरते पकड़ी गई। यूनियन के पदाधिकारियों ने इसके बाद हंगामा काट दिया। पुलिस ने स्थानीय नंबर प्लेट वाले निजी वाहन को अपने कब्जे में […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में टैक्सी यूनियन की बेमियादी हड़ताल के दौरान हइकोर्ट बार एसोसिएशन और लेक ब्रिज का कथित पास लगी निजी गाड़ी महंगे दामों में सवारियों को भरते पकड़ी गई। यूनियन के पदाधिकारियों ने इसके बाद हंगामा काट दिया। पुलिस ने स्थानीय नंबर प्लेट वाले निजी वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।
नैनीताल समेत कुमाऊं क्षेत्र के टैक्सी व्यवसायी शनिवार से बेमियादी हड़ताल पर हैं। उन्होंने इस हड़ताल को फिटनेस टैक्स में कई गुना बढ़ोतरी के खिलाफ रखा है। हड़ताल के बाद पर्यटन प्रभावित क्षेत्रों में हाहाकार मच गया। गणतंत्र दिवस मनाने पंहुचे पर्यटकों को यहां घूमने और वापस लौटने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऊत्तराखण्ड रोडवेज और कुमाऊँ मोटर ऑपरेटर्स यूनियन(के.एम.ओ.यू.)की बसों के कारवां को बढ़ाने के बावजूद यात्रियों में वापस लौटने की होड़ लग गई। हड़ताली टैक्सी व्यवसायियों ने यू.के.04 क्यू 4645 नंबर की एक निजी स्विफ्ट कार को पकड़ा जिसमें सवारियों को महंगे दामों में अवैध रूप से हल्द्वानी व अन्य जगह छोड़ने की सुविधा दी जा रही थी। हैरानी की बात ये थी कि इस गाड़ी में हइकोर्ट बार एसोसिएशन और लेक ब्रिज का कथित पास लगा हुआ था। हड़तालियों ने गाड़ी को रोककर जमकर हंगामा कर दिया और पुलिस ने पहुंचकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts