गोल्ज्यू मंदिर दर्शन के बाद अब दो गुलदारों ने एक अन्य मंदिर के दर्शन किये।
क्या वन्यजीवों की ईश्वर पर आस्था बड़ रही है ?

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के घोड़ाखाल में एक गुलदार के गोल्ज्यू देवता के दर्शन करने का वीडियो सामने आने के बाद भीमताल से भी मन्दिर के दर्शन कर एकसाथ जाते दो गुलदारों के वीडियो ने आम जन को गुलदारों की आस्था पर सोचने को मजबूर कर दिया है। क्षेत्रीय लोगों ने वन विभाग से इसकी […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के घोड़ाखाल में एक गुलदार के गोल्ज्यू देवता के दर्शन करने का वीडियो सामने आने के बाद भीमताल से भी मन्दिर के दर्शन कर एकसाथ जाते दो गुलदारों के वीडियो ने आम जन को गुलदारों की आस्था पर सोचने को मजबूर कर दिया है। क्षेत्रीय लोगों ने वन विभाग से इसकी शिकायत की और रात्रि में गश्त लगाने की मांग की।
नैनीताल में भीमताल के गोरखपुर क्षेत्र में दो गुलदारों के एकसाथ चहलकदमी का सी.सी.टी.वी.फुटेज सामने आया है। घने रिहायशी क्षेत्र में सुनील थापा के मकान के आगे बने मंदिर के सामने से दोनों गुलदार शीश झुकाते हुए निकले। वीडियो देर रात का बताया जा रहा है। मंदिर में बिजली की मालाएं जगमगा रही हैं और दोनों गुलदार एक के पीछे एक निकल रहे हैं। इस घटना का सी.सी.टी.वी.फुटेज सामने आने के बाद उस क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। दोनों गुलदार मंदिर के सामने वाली सड़क को छोड़कर पहाड़ी की तरफ निकल गए। गामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी जिसके बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त लगाने की तैयारी कर ली है।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts