नैनीताल के एक घर में कुत्ते पर झपटा गुलदार, शीशे से टकराया।
     पड़ोसी ने हिम्मत कर लाइव वीडियो बनाया। आप भी देखिये वीडियो…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के एक घर पहुंचे गुलदार ने कुत्ते पर हमला किया, लेकिन कमरे का शीशा बन्द होने के कारण कुत्ते की जान बच गई। मोबाइल से बनाए वीडियो में गुलदार नजदीक से भागता नजर आया।नैनीताल में मल्लीताल के बारहपत्थर क्षेत्र स्थित हांडी मांडी में कुमाऊं यूनिवर्सिटी में कार्यरत संपत्ति अधिकारी […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के एक घर पहुंचे गुलदार ने कुत्ते पर हमला किया, लेकिन कमरे का शीशा बन्द होने के कारण कुत्ते की जान बच गई। मोबाइल से बनाए वीडियो में गुलदार नजदीक से भागता नजर आया।
नैनीताल में मल्लीताल के बारहपत्थर क्षेत्र स्थित हांडी मांडी में कुमाऊं यूनिवर्सिटी में कार्यरत संपत्ति अधिकारी कुलदीप सिंह का घर है। कुलदीप ने एक कुत्ता पाल रखा है। उनके पड़ोसी ने भी एक कुत्ता पाला है। उनके मोहल्ले से लगे जंगल से अक्सर गुलदार नोकलकर आ जाते हैं। आज सवेरे छह बजे दो गुलदार कुत्ते का शिकार करने उनके घर पहुँच गए। सी.सी.टी.वी.में गुलदार देख पड़ोस में रहने वाले रंगकर्मी मंजूर हुसैन के पुत्र साऊद हुसैन ने बाहर निकलकर वीडियो बनाया। एक गुलदार वहां से वापस निकल गया और दूसरा कुलदीप की सीडी चढ़कर कुत्ते की ताक पर बैठ गया। कुछ देर इंतजार करने के बाद गुलदार कमरे में मौजूद कुलदीप के कुत्ते पर झपट गया। बीच में शीशा होने के चलते वो शीशे से टकरा गया और कुत्ते तक नहीं पहुँच सका। कुछ समय इंतजार करने के बाद वो वयस्क गुलदार जंगल की तरफ निकल गया। दूर से अपने घर की बालकनी से वीडियो बना रहे साऊद ने नजदीक से निकलते गुलदार का वीडियो भी बना लिया। गुलदार तेजी से जंगल में विलुप्त हो गया।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts