केंद्रीय राज्य मंत्री ने उपद्रव के घायलों का जाना हाल।
    घटना को दुखद बताते हुए कहा आरोपियों को नहीं बख्शेंगे।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- केंद्रीय पर्यटन व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट पहुंचे हल्द्वानी कोतवाली और जाना घायल पुलिस कर्मियों का हाल। मंत्री ने पुलिस कप्तान से ली घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने घटना को सोची समझी साजिश बताते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ होनी चाहिए सख्त कार्यवाही। उन्होंने संवाल उठाते हुए कहा कि उपद्रवियों के पास इतनी बड़ी संख्या में पत्थर और पैट्रोल बम आंखिर कहाँ से आए ? उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना के सभी उपद्रवियों को सलाखों के पीछे खदेड़ा जाएगा। उन्होंने जनता से ऊत्तराखण्ड समेत शहर की फिजा बचाने के लिए शांति व्यवस्था और सौहार्द को बचाए रखने की अपील की है। ये भी कहा कि समाज के असामाजिक तत्व ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाएंगे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts