नैनीताल में सनसनी: शादी से 20 दिन पहले युवती हुई लापता, प्रेमी संग भागने की आशंका

उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले में एक युवती के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है। तल्लीताल क्षेत्र की यह युवती अपनी शादी से केवल 20 दिन पहले घर से निकल गई और लौटकर नहीं आई। प्रारंभिक जानकारी में उसके प्रेमी संग जाने की आशंका जताई जा रही है। परिवार लंबे समय से विवाह की […]

उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले में एक युवती के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है। तल्लीताल क्षेत्र की यह युवती अपनी शादी से केवल 20 दिन पहले घर से निकल गई और लौटकर नहीं आई। प्रारंभिक जानकारी में उसके प्रेमी संग जाने की आशंका जताई जा रही है।

परिवार लंबे समय से विवाह की तैयारियों में जुटा था। शादी के कार्ड छप चुके थे, कई रिश्तेदारों को निमंत्रण भेजा जा चुका था और कार्यक्रमों की तैयारियाँ लगभग पूरी थीं। लेकिन युवती की अचानक गुमशुदगी से पूरा परिवार सदमे में है।

बताया जा रहा है कि युवती कुछ दिन पहले बिना बताए घर से निकल गई थी। परिजनों ने पहले खुद ही रिश्तेदारों और परिचितों के घरों में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तीन दिनों की तलाश के बाद परिवार ने पुलिस में तहरीर दी।

तल्लीताल थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और संभावित ठिकानों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएँ तेज हैं, जबकि परिवार युवती की सुरक्षित वापसी की उम्मीद में बेचैन है।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts