बाजार में चोरी की घटनाओं पर व्यापारियों का चढ़ा पारा। एक हफ्ते में पकड़ने की दी चेतावनी।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के मल्लीताल बाजार में लगातार चोरियां और हिंसक अपराध होने से नाराज व्यापारियों ने कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया। आरोपी को बार बार छोड़ने से नाराज व्यापारियों ने नारेबाजी कर नैनीताल पुलिस को होश में आने की चेतावनी दी।नैनीताल में आज मल्लीताल व्यापार मंडल के सदस्यों ने कोतवाली के […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के मल्लीताल बाजार में लगातार चोरियां और हिंसक अपराध होने से नाराज व्यापारियों ने कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया। आरोपी को बार बार छोड़ने से नाराज व्यापारियों ने नारेबाजी कर नैनीताल पुलिस को होश में आने की चेतावनी दी।
नैनीताल में आज मल्लीताल व्यापार मंडल के सदस्यों ने कोतवाली के आगे धरना प्रदर्शन शुरू किया। व्यापारियों ने बाजार की दुकानों में लगातार हो रही चोरी की वारदात और आरोपी द्वारा एक व्यक्ति का गला काटने की वारदात के खिलाफ कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कोतवाल धर्मवीर सोलंकी को एक सप्ताह में चोरियों पर पूर्ण अंकुश लगाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आए दिन चोरियों की घटनाओं के बावजूद ओलिस चोरी पर अंकुश लगाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है। व्यापारियों ने कहा कि बाजार क्षेत्र के ताले तोड़कर चोरी हो गई, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। जल्द ही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। कोतवाल सोलंकी ने बताया कि व्यापारियों की जो मांग थी उसपर अब वो आरोपियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्यवाही करेंगे।

बाईट :- किशन नेगी, अध्यक्ष मल्लीताल व्यापार मंडल।
बाइट :- धर्मवीर सोलंकी, कोतवाल।

देखिये वीडियो…

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts