वृद्धा की शिकायत पर पहुंचे आयुक्त रावत ने मालिक से सवेरे तक सीडी बनाने को कहा।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में आयुक्त दीपक रावत ने मल्लीताल की वसी फुटवियर बिल्डिंग में किराए पर रह रही 65 वर्षीय बुजुर्ग दीपा भट्ट की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मकान का दौरा किया और मकान मालिक को सुबह तक सीढ़ी बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं।नैनीताल में मल्लीताल के बड़ा बाजार में […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में आयुक्त दीपक रावत ने मल्लीताल की वसी फुटवियर बिल्डिंग में किराए पर रह रही 65 वर्षीय बुजुर्ग दीपा भट्ट की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मकान का दौरा किया और मकान मालिक को सुबह तक सीढ़ी बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
नैनीताल में मल्लीताल के बड़ा बाजार में सरस्वती रेस्टोरेंट के सामने वसी फुटवेयर की दुकान है। इसके ऊपर आवासीय मकान में एक 65 वर्षीय वृद्धा दीपा भट्ट रहती है। उन्होंने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से शिकायत कर कहा कि वो बेंगलुरु में निवासरत अपनी बेटी से मिलने गयी थी। लेकिन जब वह लौटी तो मकान मालिक मोहम्मद आशिम ने उनके घर के दोनों दरवाजे बंद कर दिए। इसकी वजह से उन्हें सारी रात बाहर गुजारनी पड़ी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त खुद मौके पर पहुँच गए। उन्होंने सारी बातें जानी और वृद्धा को न्याय दिलाने के लिए कड़े संदेश दिए। दीपक रावत ने मकान मालिक की इस हरकत पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई। आयुक्त ने कोतवाली पुलिस को संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफ.आई.आर.दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आगे इस प्रकार की घटनाएं होती हैं तो उनका प्राथमिकता से संज्ञान लिया जाए और संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाए। इस मौके पर उप-ज़िलाधिकारी प्रमोद कुमार, प्राधिकरण जे.ई.हेम उपाध्याय, नगर पालिका के टी.आई., पुलिस बल समेत राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts