बिग ब्रेकिंग : एनएच 74 घोटाले में जिला पंचायत अध्यक्ष के पति पर मुकदमा

राजीव चावला रुद्रपुर। एनएच 74 मुआवजे घोटाले में एसआईटी ने एक और आरोप पत्र/चार्जशीट न्यायालय में दाखिल किया है। एसआईटी ने आरोप पत्र/चार्जशीट में ऊधमसिंह नगर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार और उनके बेटे वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के पति सुरेश गंगवार समेत 10 लोगो के विरुद्ध 20 फरवरी 2020 […]

राजीव चावला

रुद्रपुर। एनएच 74 मुआवजे घोटाले में एसआईटी ने एक और आरोप पत्र/चार्जशीट न्यायालय में दाखिल किया है।
एसआईटी ने आरोप पत्र/चार्जशीट में ऊधमसिंह नगर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार और उनके बेटे वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के पति सुरेश गंगवार समेत 10 लोगो के विरुद्ध 20 फरवरी 2020 को अंतर्गत धारा 420,511 व 120B के तहत एसआईटी द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया।

वही इस मामले में जब जिला पंचायत अध्यक्ष के पति भाजपा नेता सुरेश गंगवार से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नही है।

एनएच 74 में घोटाले के इन्वेस्टिगेशन अफ़सर स्वतंत्र कुमार से बात की तो उन्होंने चार्जशीट में नाम खोलने की पुष्टि की।

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts