गजब : एनआईटी श्रीनगर मे और भर्ती जयपुर मे किलै। कौन लेगा श्रेय ! त्रिवेंद्र, तीरथ, निशंक या धनसिंह ?? किलै भै किलै

लूसुन टोडरिया उत्तराखंड के युवाओं के ऊपर गिरा एक और बम । अभी उत्तराखंड का युवा कोऑपरेटिव बैंक में आवंटित परीक्षा केंद्रों के झटकों से भी नही उभरा था कि फिर से एक नया फरमान जारी हुआ जिसमें एनआईटी श्रीनगर की नॉन टीचिंग स्टाफ के इंटरव्यू के लिए जयपुर सेंटर चुना गया है । जिस […]

लूसुन टोडरिया

उत्तराखंड के युवाओं के ऊपर गिरा एक और बम ।

अभी उत्तराखंड का युवा कोऑपरेटिव बैंक में आवंटित परीक्षा केंद्रों के झटकों से भी नही उभरा था कि फिर से एक नया फरमान जारी हुआ जिसमें एनआईटी श्रीनगर की नॉन टीचिंग स्टाफ के इंटरव्यू के लिए जयपुर सेंटर चुना गया है । जिस प्रदेश से चुने गए सांसद पर्वतीय प्रदेश में बंगाल के लिए आरक्षण की माँग करते है, उस प्रदेश के युवा का भविष्य ऐसे ही बर्बाद होता रहेगा । जो एनआईटी जयपुर से वापिस श्रीनगर शिफ्ट कर के सरकार के तमाम नेता हो, चाहे वो केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्री, राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री तक क्रेडिट लेने से नही चूके,क्या वो इस फ़ैसले की जिम्मेदारी लेने भी आगे आएंगे, या अगल बगल झांकने लगेगें।

उत्तराखंड कोऑपरेटिव बैंक की परीक्षा उत्तराखंड से बाहर,एनआईटी श्रीनगर के नॉन टीचिंग स्टाफ का इंटरव्यू उत्तराखंड से बाहर,ऐसे फैसले से तो उत्तराखंड राज्य निर्माण में सीधे तौर से प्रश्नचिन्ह उठ रहा है कि 18 साल के प्रदेश में यहां सरकार मात्र एक इंटरव्यू के लिए संसाधन भी नही जुटा पा रही है और यह सब उस समय घटित हो रहा है जब शराब की फैक्ट्रियों के लिए पहाड़ो में जमीनों का एकड़ो के भाव अधिग्रहण हो रहा है । क्या प्रशासन यह उम्मीद कर रहा है कि पुरोला मोरी या पर्वतीय जिलों का कोई बेरोजगार जयपुर पहुँच जाएगा ? हाँ जिनसे प्रशासन उम्मीद कर रहा है कि यह जयपुर पहुँच जाएंगे,उनके लिए इंटरव्यू करवा रहे है तो यह फैसला बिल्कुल सही है।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts