OICL Recruitment 2025:  500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती। आवेदन शुरू

OICL Assistant Recruitment 2025 के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Oriental Insurance Company Limited (OICL) ने Assistant (Class-III) के 500 पदों पर भर्ती के लिए Online Application Process शुरू कर दी है।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 17 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Admit Card परीक्षा तिथि से लगभग 7 दिन पहले वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

🔍 OICL Assistant Eligibility Criteria 2025

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation Degree (स्नातक डिग्री) होनी चाहिए।

साथ ही, उम्मीदवार को उस State/UT की Regional Language (क्षेत्रीय भाषा) का ज्ञान होना जरूरी है, जहां वह आवेदन कर रहा है। इसमें पढ़ने, लिखने और बोलने की क्षमता अनिवार्य है।

👉 Language Proficiency Test (LPT) के जरिए चयन से पहले भाषा कौशल की जांच की जाएगी। यदि कोई उम्मीदवार भाषा टेस्ट में फेल होता है, तो उसे Disqualified कर दिया जाएगा, भले ही उसने बाकी सभी चरणों में सफलता प्राप्त की हो।

🗓️ OICL Assistant Age Limit 2025

  • Age Limit: 21 से 30 वर्ष
  • Cut-off Date for Age Calculation: 31 जुलाई 2025
  • पात्र वही अभ्यर्थी होंगे जिनका जन्म 31 जुलाई 1995 से पहले और 31 जुलाई 2004 के बाद नहीं हुआ हो
  • दोनों तिथियां शामिल हैं यानी DOB 31.07.1995 और 31.07.2004 वाले भी आवेदन कर सकते हैं।

✅ OICL Assistant Selection Process 2025

इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 3 चरण (Three Stages) होंगे:

  1. Tier-1: Prelims Exam (Objective Type)
  2. Tier-2: Mains Exam
  3. Regional Language Test (LPT)

Prelims Exam में सफल अभ्यर्थियों को Mains Exam में बैठने का मौका मिलेगा और फिर अंतिम चरण में भाषा परीक्षा के बाद ही फाइनल सिलेक्शन होगा।

⚠️ Important Instructions for Applicants

  • State-wise Vacancy, Language Requirement, और अन्य दिशा-निर्देशों को आवेदन से पहले ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • गलत या अधूरी जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
  • भाषा परीक्षा में असफल अभ्यर्थी को नियुक्ति का मौका नहीं मिलेगा, चाहे उसने बाकी सभी चरणों में सफलता प्राप्त की हो।

📝 How to Apply for OICL Assistant Recruitment 2025

  1. Visit the official website: orientalinsurance.org.in
  2. Click on “Recruitment of Assistant 2025
  3. Register yourself and fill in the complete application form
  4. Upload necessary documents and pay the fee
  5. Submit and take a printout for future reference
Read Next Article Scroll Down

Related Posts