महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस नेता वैभव वालिया ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित।

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के मोथरोवाला वार्ड के दौड़वाला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव एवं युवा नेता वैभव वालिया द्वारा मातृशक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की 500 से अधिक माताओं-बहनों को सम्मानित कर उनके समाज निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को नमन किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक श्री प्रीतम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री प्रीतम सिंह ने मातृशक्ति को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मातृशक्ति के बिना सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की कल्पना संभव नहीं है।

उन्होंने इस अवसर पर भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आज भाजपा के शासन में महिलाएं सबसे अधिक त्रस्त हैं। लगातार बढ़ते महिला उत्पीड़न और बेरोजगारी से प्रदेश की जनता परेशान है। अब बदलाव का समय आ गया है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आगामी चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस अवसर पर वैभव वालिया ने कहा कि माताएं और बहनें हमारे समाज की आधारशिला हैं। उनका सम्मान करना और उनके योगदान को पहचान देना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। भाजपा ने सिलिंडर पर ₹60 रुपये बढ़ाकर आज महिला दिवस पर महिलाओं को पुरस्कार दिया है।

उन्होंने स्थानीय विधायक विनोद चमोली पर भी निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता उन्हें “टूटी सड़कों वाले विधायक” के रूप में जानती है। पिछले 10 वर्षों से विधायक रहने के बावजूद क्षेत्र में जलभराव और टूटी सड़कों की समस्या से लोग आज भी जूझ रहे हैं।

समारोह के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र की माताएं-बहनें, कांग्रेस परिवार के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मातृशक्ति को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा समाज में महिलाओं की भागीदारी को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता नानक चंद, पार्षद प्रत्याशी आयुष सेमवाल, नवीन रमोला, अमृता कौशल, पीयूष गौड़, वसीम, मनकला थापा, इंदु सिंह मंजू त्रिपाठी स्वाति नेगी माया थापा, लालमणि शाह, माया शाही सुधा ठाकुर, पूजा, मीनाक्षी गुरुंग,आरती थापा, पदमा देवी, रजनी चौहान, शकुंतला प्रधान, ज्योति, मंजू, रीता देवी, मीरा आले, निर्मला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts