श्रीनगर नगर निगम मेयर पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी ने किया आज नामांकन बढ़ा सकती है राष्ट्रीय पार्टियों की मुश्किले 

  जयप्रकाश   श्रीनगर गढ़वाल —— पूर्व ब्लॉक प्रमुख खिर्सू एवं निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य आरती भंडारी ने आज श्रीनगर नगर निगम मेयर पद हेतु नामांकन कर दिया है। आपको बता दें कि श्रीनगर नगर निगम मेयर पद पहले सामान्य पुरुष की सीट थी,लेकिन आरक्षण की स्थिति को देखते हुए बाद मे यह पद महिला […]

 

जयप्रकाश

 

  • श्रीनगर गढ़वाल —— पूर्व ब्लॉक प्रमुख खिर्सू एवं निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य आरती भंडारी ने आज श्रीनगर नगर निगम मेयर पद हेतु नामांकन कर दिया है। आपको बता दें कि श्रीनगर नगर निगम मेयर पद पहले सामान्य पुरुष की सीट थी,लेकिन आरक्षण की स्थिति को देखते हुए बाद मे यह पद महिला सामान्य कर दिया गया था, जिस पर टिकट देने हेतू वर्तमान प्रदेश सरकार को टिकट देने को असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी इसको देखते हुए जब लखपत भंडारी को प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से टिकट नहीं मिला तो उन्होंने निर्दलीय के तौर पर अपनी पत्नी को नगर मेयर के चुनाव मे रणभूमि में उतार दिया है। आज जब सराफ धर्मशाला में एक विशाल जनसभा को लखपत सिंह भंडारी संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने अश्रुपात करते हुए अपने दिल की भड़ास भी निकाल दी, उन्होंने कहा कि पहले मेरे को टिकट देने का वादा किया गया था। लेकिन रातों-रात टिकट महिला सामान्य किया गया तो उसके बाद उन्होंने मेरे को टिकट देने के लिए बहुत घुमाया, लेकिन लखपत भंडारी ने अपनी जुबान पर कायम रहते हुए,इस चुनाव को श्रीनगर नगर निगम की जनता के बीच छोड़ दिया है आज मेयर पद हेतु अपनी पत्नी आरती भंडारी का नामांकन कर दिया है, श्रीनगर में निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी का नामांकन को देखते हुए अब यह मुकाबला किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के लिए सरल नहीं है, क्योंकि अगर हम जातिवाद की बात करें तो राजपूत और ब्राह्मण की और अनुसूचित जाति की वोट भी जीतने के लिए करवट ले सकते है।

 

Also Read This

आरोग्य मंदिर में 4 महीने से वेतन ‘लापता’, सचिवालय तक सवाल: टेंडर कंपनियां बदलती रहीं, कर्मचारियों का पेट कौन भरेगा? 

रिपोर्ट : कार्तिक उपाध्याय / हल्द्वानी हल्द्वानी में कर्मचारियों ने खोली व्यवस्था की परतें—श्रम विभाग से कुमाऊँ कमिश्नर तक गुहार का दावा, फिर भी...

उपलब्धि : लद्दाख की 6,250 मीटर ऊंची कांग यात्से–II पर लहराया शौका समाज का परचम, पहाड़ की बेटी ने रचा गौरवशाली इतिहास

डीडीहाट। 08 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी लद्दाख की 6,250 मीटर ऊंची कांग यात्से–II पर लहराया शौका समाज का परचम, पहाड़ की बेटी ने रचा गौरवशाली...

Related Posts