Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा! क्या पूरे देश में बढ़ेंगे दाम?

देश में लंबे समय से स्थिर चल रहे पेट्रोल-डीजल के दामों में अब हलचल शुरू हो गई है। निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Nayara Energy ने अचानक कीमतों में बढ़ोतरी कर ऑयल मार्केट में दबाव के संकेत दे दिए हैं।

कंपनी ने पेट्रोल के दाम में ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा।

 6500 से ज्यादा पेट्रोल पंप पर बढ़े दाम

कंपनी की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, देशभर में मौजूद 6500 से अधिक पेट्रोल पंपों पर नई दरें लागू कर दी गई हैं।

फेडरेशन ऑफ गुजरात पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर  ने भी इस बढ़ोतरी की पुष्टि की है।

ये भी पढ़े: LPG Gas Booking New Rules: गैस बुकिंग नियमों को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी दावे। जानिए सच 

 क्रूड ऑयल की कीमतें बनीं मुख्य वजह

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगे होते कच्चे तेल को मुख्य कारण माना जा रहा है।

West Asia में जारी तनाव और सप्लाई की अनिश्चितता के चलते क्रूड ऑयल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जिससे कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है।

 अब सरकारी कंपनियों पर टिकी नजर

नायरा एनर्जी के इस फैसले के बाद अब बाजार की नजर सरकारी तेल कंपनियों—Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum Corporation और Hindustan Petroleum Corporation—पर टिकी हुई है।

यदि इन कंपनियों ने भी दाम बढ़ाए, तो देशभर में ईंधन महंगाई का असर और तेज हो सकता है।

ये भी पढ़े: LPG Crisis News 2026: 14.2 किलो सिलेंडर में 10 किलो गैस ! जानिए सच 

 OMC कंपनियों पर बढ़ रहा दबाव

सरकारी तेल कंपनियां अब तक कीमतें बढ़ाने से बचती रही हैं, क्योंकि उन्हें महंगाई और आम जनता के दबाव का ध्यान रखना होता है।

लेकिन लगातार बढ़ते क्रूड ऑयल के दाम उनके मुनाफे (Margin) पर असर डाल रहे हैं, जिससे भविष्य में कीमतें बढ़ाने की संभावना बढ़ गई है।

आम आदमी और महंगाई पर सीधा असर

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सिर्फ वाहन चलाने तक सीमित नहीं रहेगा।

इसका सीधा असर ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स और खाने-पीने की चीजों पर पड़ेगा, जिससे महंगाई और बढ़ सकती है।

आगे क्या होगा?

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें इसी तरह ऊंची बनी रहती हैं, तो जल्द ही अन्य कंपनियां भी कीमतें बढ़ा सकती हैं।

ऐसे में आने वाले दिनों में देशभर में पेट्रोल-डीजल और महंगे होने की आशंका जताई जा रही है।

खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें : 

Click to join WhatsApp channel

Click to join WhatsApp Group

Download Our App

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts