रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे PM मोदी, रहेगा ढाई घंटे का प्रवास

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती के मुख्य आयोजन में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को देहरादून पहुंचेंगे। पीएम का आगमन सुबह 11 बजे निर्धारित है और वे लगभग ढाई घंटे राजधानी में रुकेंगे। एफआरआई परिसर में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। अनुमान है कि […]

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती के मुख्य आयोजन में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को देहरादून पहुंचेंगे। पीएम का आगमन सुबह 11 बजे निर्धारित है और वे लगभग ढाई घंटे राजधानी में रुकेंगे।

एफआरआई परिसर में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। अनुमान है कि कार्यक्रम स्थल पर करीब एक लाख लोग पहुंच सकते हैं। यहां प्रधानमंत्री को राज्य के 25 वर्षों के विकास सफर और प्रगति से जुड़ी झलकियां व विशेष थीम आधारित सजावट दिखाई जाएगी।

दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी सेना के हेलिकॉप्टर से सीधे इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) आएंगे और वहां से आगे एफआरआई कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों ने कड़े इंतजाम किए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का FRI परिसर में लगभग दोपहर 1:15 बजे तक रुकने का कार्यक्रम तय है। इसके बाद वे करीब 1:30 बजे देहरादून से वापस प्रस्थान करेंगे।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts