उत्तराखंड में 27 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, जानिए वजह

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में 27 दिसंबर 2025 को राज्य भर में एक दिवसीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस निर्णय से प्रदेश के सभी सरकारी एवं अर्ध-सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों में भी छुट्टी रहेगी।

इस अवकाश के तहत राज्य के समस्त सरकारी विभाग, अर्ध-सरकारी संस्थान, स्कूल, कॉलेज, आंगनवाड़ी केंद्र तथा अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। सरकार के इस आदेश से कर्मचारियों तथा छात्रों को लाभ मिलेगा, क्योंकि 27 दिसंबर शनिवार को पड़ रहा है, जिसके बाद रविवार की साप्ताहिक छुट्टी होने से लगातार दो दिनों का अवकाश प्राप्त हो जाएगा।

यह घोषणा गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के सम्मान में की गई है, जो सिख समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Read Next Article Scroll Down

Related Posts