कोरोना खुलासा : सरकार के इंतजामों की खुली पोल, राजाजी पार्क के 84 कुटिया में अंग्रेजों का तांता

अनुज नेगी देश मे एक ओर कोरोना वाइरस महामारी ख़ौफ़ का माहौल बना हुआ है, केंद्र सरकार लगातार विदेशो से आने वाले स्थानीय लोग व विदेशी पर्यटकों पर अपनी नजर बनाए हुए है। कोरोना वायरस की देखते हुए उतराखंड में भी एहतियातन सभी स्कूल , मॉल्स, सिनेमाघर बन्द कर दिए गए है। मगर सरकार के […]

अनुज नेगी
देश मे एक ओर कोरोना वाइरस महामारी ख़ौफ़ का माहौल बना हुआ है, केंद्र सरकार लगातार विदेशो से आने वाले स्थानीय लोग व विदेशी पर्यटकों पर अपनी नजर बनाए हुए है।
कोरोना वायरस की देखते हुए उतराखंड में भी एहतियातन सभी स्कूल , मॉल्स, सिनेमाघर बन्द कर दिए गए है। मगर सरकार के इस फरमान का राजाजी टाइगर रिजर्व पर कोई असर नजर नही आ रहा है। तीर्थनगरी ऋषिकेश में स्थित राजाजी पार्क की 84 कुटिया लगतार पँहुच रहे विदेशियो से कभी भी यह महामारी विकराल रूप धारण कर सकती है। हर रोज यूरोप अमेरिका व अन्य देशों से ये लोग यंहा पँहुच रहे है।

हाल ही में एक विदेशी को ऋषिकेश में कोरोना के अंदेशे के चलते एम्स में भेजा गया। मगर पार्क की गोहरी रेंज के अधिकारियों ने अब तक इस संकट को लेकर कोई तैयारियां तक नही की है।

इन अधिकारियों को महज यहां के राजस्व की चिंता ही रहती है। जिस हिसाब से यह महामारी विदेशियो के माध्यम से तेजी से फैल रही है,उस हिसाब से जल्द ही ऋषिजेश में यह संकट फैला सकती है। इस माह के शुरुआत में ही आयोजित हुए योग फेस्टिवल के बाद से लगातार सैकड़ों की संख्या में विभिन्न देशों के लोग यहां पँहुच रहे हैं, मगर इसके बावजूद भी अब तक रेंज अधिकारी ने उच्च अधिकारियों को इसे बंद करने की रिपोर्ट तक नही भेजी।

ऋषिकेश में इटली की महिला पर्यटक को कोरोना की आशंका, प्रसाशन ने भेजा एम्स

आपको बता दें जनपद पौड़ी के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में ठहरी एक इटली की महिला पर्यटक को बुखार की शिकायत होने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका को देखते हुए जांच के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। थाना लक्ष्मण झूला के थानाध्यक्ष आरएस कठैत ने बताया कि स्वर्गाश्रम के कृष्णा कॉटेज में 28 फरवरी को इटली निवासी 33 वर्षीय महिला आकर रुकी थी। उसे पिछले कुछ दिनों से बुखार की शिकायत थी। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी के स्थानीय अधिकारियों को सूचित किया गया। इस महिला ने टीम को बताया कि होली के दिन भीगने के बाद उसे बुखार की शिकायत हुई थी। एहतियात बरतते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की टीम को आवश्यक जांच के लिए बुलाया गया।एम्स ने विदेशी महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करते हुए रक्त का नमूना जांच के लिए भेजा गया है।

“84 कुटिया में क्या होना है, इस पर अभी डिसीजन हो रहा है,अभी पौड़ी के जिला अधिकारी और सीएमओ से बात होनी है,वैसे हमने डिसाइड कर लिया है 84 कुटिया को कुछ समय मे लिए बंद कर देंगे।

——-पी के पात्रो- निदेशक राजाजी टाइगर पार्क

Also Read This

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के पाँच वर्षीय कार्यकाल की सराहना, सजग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष ललित जोशी ने दी शुभकामनाएँ

देहरादून। सजग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी ने उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट कर...

राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी में हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चमोली बने चैंपियन

पुरोला, 16 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी पुरोला स्थित खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का गुरुवार को रोमांचक फाइनल मुकाबलों...

Related Posts