पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

शर्मसार : सौतेले चाचा ने किया नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म

April 9, 2023
in उत्तराखंड
शर्मसार : सौतेले चाचा ने किया नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म
ShareShareShare

रिपोर्ट- मुकेश कुमार

लालकुआं में रिश्ते शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां सौतेले चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी का रेप कर दिया।

पीड़िता ने खुद के साथ हुए रेप की जानकारी पुलिस को दी इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी चाचा और साथ देने वाली चाची को भी आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों खिलाफ के विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।

 मिली जानकारी के मुताबिक, घटना लालकुआं कोतवाली इलाके की है बताया गया कि लालकुआं में रहने वाली एक महिला ने बीते 1 अप्रैल दिन शनिवार को पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग लड़की घर से गायब हो गई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

इधर मामले की जांच कोतवाली पुलिस की उपनिरीक्षक रंजनी आर्य को सौंपी,जिसके बाद उपनिरीक्षक रजनी आर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना शुरू की जिसमें पुलिस को उसके मोबाइल नंबरों की लोकेशनों से पता चला कि लड़की आगरा है जिसके बाद तुरंत ही पुलिस आगरा पहुंची। जहां पुलिस ने नाबालिग लड़की को सही-सलामत उसकी चाची मंजू देवी के घर से बरामद कर लिया, इसी दौरान नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ उसके सौतेले चाचा ने दुष्कर्म किया है जिसपर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए ।

पुलिस ने तुरंत ही आरोपी चाचा मुकेश यादव और उसका साथ देने वाली लड़की की चाची मंजू देवी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया।

   इधर पुलिस को पूछताछ में चला कि लड़की की चाची मंजू ने अपने पहले पति को दो साल पहले छोड़ दिया था, जिसके बाद वह आगरा निवासी अपने दूसरे पति मुकेश यादव के साथ मथूरा आगरा में रह रहीं थी।

इसी दौरान बीते एक अप्रैल दिन शनिवार की दोपहर लड़की चाची मंजू देवी लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुची,जहां उसने लड़की को मिलने के लिए बुलाया, जिसके बाद लड़की रेलवे स्टेशन पहुंची इसी दौरान उसकी चाची मंजू देवी से उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ आगरा ले गई।

वहीं आगरा ले जाकर उसने अपने दुसरे पति मुकेश यादव के साथ उसकी शादी करने का दवाब बनाया, जब लड़की नहीं मानी तो उसके सौतेले चाचा मुकेश यादव ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया, जिसके बाद उन्होंने लड़की को बीती 5 अप्रैल को लालकुआं वापस भेज दिया। 

वहीं पुलिस को लड़की की चाची से पता चला कि वह लड़की की शादी कर उसे गलत कामों धकेलने वाले थे फिलहाल पुलिस ने आरोपी लड़की की चाची मंजू देवी और उसके सौतेले चाचा मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363,366,376 एवं 3/4 वा 16/17 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।


Previous Post

बड़ी खबर : बैंकट हॉल की दीवार पर लटका मिला महिला का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Next Post

बड़ी खबर : नशा मुक्ति केंद्र से भागे युवक पहुंचे अपने-अपने घर,लेकिन कैसे और जिम्मेदार कौन

Next Post
एक्सक्लूसिव खुलासा : शातिर दिमाग लगाकर ग्राम प्रधान ने ठिकाने लगाई तमाम जमीने। बनी करोड़ों की मलकिन

बड़ी खबर : नशा मुक्ति केंद्र से भागे युवक पहुंचे अपने-अपने घर,लेकिन कैसे और जिम्मेदार कौन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फ़ैसले..
  • उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार। मैदानों में उमस से लोग परेशान
  • एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया शुरू, उत्तर भारत से 5000 से अधिक अभ्यर्थियों ने लिया भाग
  • प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम: केवल संचालन खर्च तक ही वसूली की अनुमति। अतिरिक्त फीस लौटाने के निर्देश
  • ब्रेकिंग: त्रिकाल शराब ब्रांड पर आबकारी विभाग सख्त, लगाया बैन
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!