अलर्ट: भारत नेपाल को जोड़ने वाली शारदा नदी उफान पर रेड अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना शारदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। भारत नेपाल को जोड़ने वाली शारदा बैराज पुल पर रेड अलर्ट हुआ जारी, घोषितचं पावत जनपद में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनपद की प्रमुख शारदा नदी उफान पर आ गई है। जनपद के सीमांत तराई […]

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

शारदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

भारत नेपाल को जोड़ने वाली शारदा बैराज पुल पर रेड अलर्ट हुआ जारी, घोषितचं पावत जनपद में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनपद की प्रमुख शारदा नदी उफान पर आ गई है। जनपद के सीमांत तराई क्षेत्र टनकपुर व बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है।

जिस कारण पुलिस ने बनबसा में स्थित भारत नेपाल को जोड़ने वाले शारदा बैराज अंतरराष्ट्रीय पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया है। स्थानिक प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर तैनात है।

प्रशासन नदी के जलस्तर पर नज़रें बनाए हुए। वहीं पुलिस के द्वारा लोगों से भारी बारिश में बाहर न निकलने की अपील की जा रही है। बनबसा बैराज से वर्तमान में लगभग 1 लाख 66 हजार क्यूसेक पानी उत्तर प्रदेश की ओर छोड़ा जा रहा है। जो कि उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर एवं गोंडा बहराइच जनपद की तरफ बढ़ रहा है और वहां बाढ़ की स्थिति उत्पन्न कर सकता है।

जिसको ध्यान में रखते हुए, शारदा बैराज प्रशासन के द्वारा प्रभावित होने वाले जनपदों के प्रशासन को सूचना दे दी गई है। वहीं स्थानीय प्रशासन द्वारा नदी किनारे बसे आबादी वाले क्षेत्रों को खाली कराए जाने एवं वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने हेतु मुनादी कराई जा रही है।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : अगले 48 घंटे में भारी बारिश का खतरा, दून समेत कई जिलों में अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 9 और 10 अगस्त...

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

Related Posts