गुड़ न्यूज़: उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट आएगा इस दिन

उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट आएगा इस दिन रिपोर्ट- विशाल सक्सेना देहरादून। उत्तराखंड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए यह महत्वपूर्ण खबर है कि, परीक्षा फल के लिए उनका इंतजार महज 3 दिन का रह गया है। क्योंकि उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर का परीक्षाफल 29 […]

उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट आएगा इस दिन

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
देहरादून। उत्तराखंड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए यह महत्वपूर्ण खबर है कि, परीक्षा फल के लिए उनका इंतजार महज 3 दिन का रह गया है। क्योंकि उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर का परीक्षाफल 29 जुलाई को बोर्ड मुख्यालय रामनगर में घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय बुधवार सुबह 11 बजे परीक्षाफल की घोषणा करेंगे।

बताते चलें कि, कोरोना महामारी ने उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा से लेकर परीक्षाफल घोषित करने के कार्यक्रम को पीछे धकेल दिया। अमूमन बोर्ड का परीक्षाफल पांच जून से पहले घोषित किया जाता रहा है। इस बार कोरोना संकट की तमाम दुश्वारियों के बीच बोर्ड की शेष परीक्षाएं ही जून के दूसरे पखवाड़े में आयोजित करनी पड़ीं। बोर्ड परीक्षा में दो लाख 71 हजार 690 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। इनमें इंटर के एक लाख 21 हजार 301 और हाईस्कूल के एक लाख 50 हजार 389 परीक्षार्थी शामिल हैं।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts