रुद्रपुर : यहां महिला अधिवक्ता को मिली गोली मारने की धमकी, देखे पूरी खबर।

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना जनपद उधम सिंह नगर के दिनेशपुर क्षेत्र से एक गंभीर और बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक महिला अधिवक्ता ने रुद्रपुर स्थित अटरिया मंदिर के पुजारी अरविन्द शर्मा पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है, वहीं अधिवक्ता ने दिनेशपुर थाने में तहरीर देकर अपनी और […]

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

जनपद उधम सिंह नगर के दिनेशपुर क्षेत्र से एक गंभीर और बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक महिला अधिवक्ता ने रुद्रपुर स्थित अटरिया मंदिर के पुजारी अरविन्द शर्मा पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है, वहीं अधिवक्ता ने दिनेशपुर थाने में तहरीर देकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की लगाई गुहार, दिनेशपुर थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 4 की निवासी अधिवक्ता महिला ने पुलिस को दी गई शिकायती पत्र में बताया कि उनका विवाह रुद्रपुर निवासी अरविन्द शर्मा से हुआ था, वर्तमान में अरविन्द शर्मा उनसे अलग रह रहा है, और कथित रूप से दूसरी शादी कर चुका है, पीड़िता का आरोप है कि अरविन्द शर्मा, जोकि रुद्रपुर स्थित अटरिया मंदिर में पुजारी है, हाल ही में एक वायरल वीडियो में मुस्लिम व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना में भी शामिल रहा, इस घटना की निंदा करते हुए पीड़िता ने 25 फरवरी 2026 को स्थानीय समाचार चैनलों को इंटरव्यू दिया था।

महिला का आरोप है कि इंटरव्यू वायरल होने के बाद उसी रात्रि लगभग 10 बजे करीब अरविन्द शर्मा ने उन्हें फोन कर सरेआम गोली मारने की धमकी दी है, पीड़िता का कहना है कि इस कॉल की रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है, साथ ही उन्होंने अरविन्द शर्मा, उसकी पत्नी खुशबू और उसके साथियों पर लगातार धमकियां देने का आरोप लगाया है, महिला ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, फिलहाल इस प्रकरण में पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Also Read This

मां की मौत, पिता की बेरुखी से दर-दर भटकता रहा रुद्र प्रताप। अब प्रशासन ने थामा हाथ

देहरादून, 17 सितंबर 2026: पारिवारिक प्रताड़ना और आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई से दूर हुए रुद्र प्रताप नेगी के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने...

हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फ की चादर से सजा गुरुद्वारा

गिरीश चंदोला / चमोलीबारिश और बर्फबारी के बीच बढ़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, रोजाना 1500 से 1800 यात्री पहुंच रहेसिखों के पवित्र धार्मिक स्थल...

Related Posts