दुख:द : लोहाघाट में बड़ा सड़क हादसा, एसएसबी बस का ब्रेक फेल।

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना लोहाघाट क्षेत्र में चंपावत से पिथौरागढ़ जा रही पांचवीं वाहिनी एसएसबी की बस बीच सड़क पर पलट गई है वाहन में 19 जवान सवार थे हादसे में सभी जवानों को मामूली चोटे आई हैं हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई. वहीं, सूचना मिलने के बाद बाराकोट चौकी पुलिस […]

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

लोहाघाट क्षेत्र में चंपावत से पिथौरागढ़ जा रही पांचवीं वाहिनी एसएसबी की बस बीच सड़क पर पलट गई है वाहन में 19 जवान सवार थे हादसे में सभी जवानों को मामूली चोटे आई हैं हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई. वहीं, सूचना मिलने के बाद बाराकोट चौकी पुलिस और लोहाघाट 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा सड़क पर पलटा पांचवीं वाहिनी एसएसबी का वाहन बता दें कि एसएसबी की बस, जैसी ही लोहाघाट एनएच पर मदन होटल के पास पहुंची, तभी अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया, जिसके चलते बस अनियंत्रित हो गई, लेकिन वाहन चालक ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया जिसके बाद बस सड़क पर पलट गई हादसे के बाद जवान किसी तरह बस से बाहर निकले

हादसे में 19 जवानों को आईं हल्की चोटें वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बाराकोट चौकी पुलिस और लोहाघाट 112 की टीम ने एसएसबी के 19 जवानों का हाल-चाल जाना प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर चालक ने सूझबूझ नहीं दिखाई होती, तो वाहन गहरी खाई में जा गिरता और एक बड़ी दुर्घटना हो जाती उन्होंने बताया कि हादसे में 19 जवानों को हल्की चोटें आई हैं।

Also Read This

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

बड़ी खबर: सरकारी संपत्तियां निजी हाथों में देने का दावा। कांग्रेस का BJP पर हमला

रुद्रप्रयाग। रिपोर्ट - जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड में सरकारी जमीन और संपत्तियों को निजी हाथों में दिए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार...

Related Posts