गजब : रेलवे स्टेशन की बदहाल स्थिति भीषण गर्मी में पंखा तक नही।

  रिपोर्ट मोo अलीम देश में रेल सुविधाओं को लेकर आज तक की सभी सरकारें बडे-बडे हवाई दावे करते रहे हैं। पर हकीकत ठीक इसके विपरीत है। सुबह मुरादाबाद से काशीपुर होकर लालकुआ जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से चल रही थी। काशीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो व […]

 

रिपोर्ट मोo अलीम

देश में रेल सुविधाओं को लेकर आज तक की सभी सरकारें बडे-बडे हवाई दावे करते रहे हैं। पर हकीकत ठीक इसके विपरीत है। सुबह मुरादाबाद से काशीपुर होकर लालकुआ जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से चल रही थी। काशीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर हजारों यात्री ट्रेन की प्रतीक्षा में थे।

भीषण गर्मी के चलते सभी यात्री पसीना पसीना हो रहे थे। दोनों प्लेटफॉर्म पर एक भी पंखा नहीं था अलबत्ता पंखों के खाली कुंडे जरूर दिखाई दिये और उन कुंडों के नीचे पसीने से सराबोर यात्री रूमाल से पसीना पोंछते भी दिखाई दे रहे थे। एक ओर जहाँ सरकार रेल किरायों प्लेटफॉर्म टिकटों के दाम बढाकर उसका इस्तेमाल रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए करने का दावा करती है वहीं वास्तविक स्थिति कुछ और ही नजर आती है। यहाँ आपको बता दें कि कुछ माह पूर्व काशीपुर समेत देश के तमाम रेलवे स्टेशन के सुधारीकरण की शुरुआत की गई थी।

Also Read This

क्राइम: नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया गर्भवती, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पुलिस...

खुलासा: मां ने डेढ़ लाख में किया नाबालिग बेटी का सौदा, फिर रची अपहरण की साजिश। चार पर पॉक्सो में मुकदमा

देहरादून: राजधानी देहरादून में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है जिसने सभी को चौंका दिया।जांच...

Related Posts