SBI Cashback Credit Card Rules 2026: 1 अप्रैल से SBI क्रेडिट कार्ड में बड़ा बदलाव। जानें नए नियम वरना होगा नुकसान

ऑनलाइन शॉपिंग, बिल पेमेंट और रोजमर्रा के खर्च में तेजी से बढ़ते क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल के बीच State Bank of India के Cashback Credit Card यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 1 अप्रैल 2026 से इस कार्ड के नियमों में अहम बदलाव किए जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आपके कैशबैक और रिवॉर्ड्स पर पड़ेगा।

कैशबैक लिमिट में कटौती, अब कम मिलेगा फायदा

सबसे बड़ा बदलाव कैशबैक लिमिट को लेकर किया गया है। पहले एक स्टेटमेंट साइकिल में यूजर्स अधिकतम 5000 रुपये तक कैशबैक कमा सकते थे, लेकिन अब इसे घटाकर 4000 रुपये कर दिया गया है।

इस बदलाव का मतलब है कि अब पहले के मुकाबले करीब 20% तक कम कैशबैक मिलेगा, जिससे ज्यादा खर्च करने वाले यूजर्स की सेविंग पर सीधा असर पड़ेगा।

ऑनलाइन और ऑफलाइन खर्च पर नई लिमिट लागू

हालांकि कैशबैक की दर (Rate) में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन अब उस पर लिमिट तय कर दी गई है।

ऑनलाइन खर्च पर 5% कैशबैक मिलेगा, लेकिन इसकी अधिकतम सीमा 2000 रुपये रखी गई है। वहीं ऑफलाइन खर्च पर 1% कैशबैक मिलेगा, जिसकी लिमिट भी 2000 रुपये तय की गई है।

इस तरह अब कुल मिलाकर एक महीने में अधिकतम 4000 रुपये तक ही कैशबैक मिल पाएगा, चाहे आप कितना भी खर्च क्यों न करें।

 अब खर्च की प्लानिंग जरूरी

नए नियमों के लागू होने के बाद अब अनलिमिटेड कैशबैक का फायदा खत्म हो गया है।

ऐसे में यूजर्स को अपने खर्च और कार्ड यूज की बेहतर प्लानिंग करनी होगी, ताकि तय लिमिट के अंदर ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाया जा सके।

 रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडेम्पशन के नियम भी बदले

कैशबैक के साथ-साथ रिवॉर्ड पॉइंट्स के रिडेम्पशन नियमों में भी बदलाव किया गया है।

अब 1 अप्रैल 2026 के बाद यूजर्स अपने पॉइंट्स को 4000 के मल्टीपल में ही रिडीम कर पाएंगे। इसके अलावा एक महीने में अधिकतम 60,000 पॉइंट्स तक ही रिडेम्पशन की अनुमति होगी।

ऐसे करें रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम

रिडेम्पशन का तरीका पहले जैसा ही रहेगा और इसके लिए आपको SBI Card App का इस्तेमाल करना होगा।

ऐप में लॉगिन कर ‘More’ सेक्शन में जाएं, फिर ‘Rewards’ ऑप्शन खोलकर ‘Redeem’ पर क्लिक करें और अपनी पसंद का वाउचर या प्रोडक्ट चुनकर प्रक्रिया पूरी करें।

क्या है यूजर्स के लिए मैसेज?

नए नियमों के बाद SBI Cashback Credit Card यूजर्स को पहले के मुकाबले कम फायदा मिलेगा।

इसलिए जरूरी है कि आप इन बदलावों को समझकर ही कार्ड का इस्तेमाल करें, ताकि किसी भी तरह के नुकसान से बचा जा सके।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts