मुनस्यारी में सनसनीखेज वारदात, एमबीबीएस छात्र निकला चेन स्नैचर

पिथौरागढ़। मुनस्यारी क्षेत्र के बंगापानी अंतर्गत तोली गांव में दिनदहाड़े हुई चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में Government Medical College Haldwani के एमबीबीएस छात्र समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक दिल्ली का रहने वाला है, जबकि उसके साथ पकड़ी गई युवती हल्द्वानी की निवासी […]

पिथौरागढ़। मुनस्यारी क्षेत्र के बंगापानी अंतर्गत तोली गांव में दिनदहाड़े हुई चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में Government Medical College Haldwani के एमबीबीएस छात्र समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक दिल्ली का रहने वाला है, जबकि उसके साथ पकड़ी गई युवती हल्द्वानी की निवासी बताई जा रही है और वह भी मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय ममता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे वह अपने घर से खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान सड़क किनारे मोटरसाइकिल पर खड़े एक युवक और युवती ने उन्हें रोका। दोनों ने मोबाइल नेटवर्क न आने की बात कहकर उनका फोन मांगा।

 

शिकायतकर्ता के अनुसार, कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद युवक ने उन्हें जबरन पकड़ लिया और साथ मौजूद युवती ने उनके गले से सोने की दो चेन झपट लीं। पीड़िता का कहना है कि छीनी गई चेन का कुल वजन करीब डेढ़ तोला था।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक Akshay Prahlad Konde ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपियों को गर्जिया पुल के समीप से धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय सन्नी सिंह (निवासी दिल्ली) और 23 वर्षीय हिमानी बोरा (निवासी हल्द्वानी) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चेन भी बरामद कर ली है।

 

फिलहाल दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 559 पदों पर होगा चयन

देहरादून, 05 अगस्त 2026/ नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा...

बिग ब्रेकिंग : झटके में उछले सोना-चांदी के दाम । निवेशकों में हलचल

नई दिल्ली, 5 अगस्त 2026। अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में अचानक तेज उछाल देखने...

Related Posts