देहरादून में नामी होटल मालिक के घर पर सनसनीखेज लूट: बुजुर्ग मां को बनाया बंधक, घंटों तक की लूट 

देहरादून: राजपुर रोड स्थित डाकपट्टी इलाके में एक प्रतिष्ठित होटल के मालिक के आवास पर चोरों ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। दो अज्ञात बदमाशों ने 17 जनवरी की देर रात घर में घुसकर 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बंधक बनाया और करीब दो घंटे तक घर की तलाशी लेकर नकदी व […]

देहरादून: राजपुर रोड स्थित डाकपट्टी इलाके में एक प्रतिष्ठित होटल के मालिक के आवास पर चोरों ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। दो अज्ञात बदमाशों ने 17 जनवरी की देर रात घर में घुसकर 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बंधक बनाया और करीब दो घंटे तक घर की तलाशी लेकर नकदी व सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए।

प्रतिष्ठित अजंता होटल के मालिक भुवन गांधी ने बताया कि वे 16 जनवरी को अपने बेटे को गुड़गांव छोड़ने गए थे। इसी दौरान 17 जनवरी की रात करीब 12.30 बजे घटना हुई। घर पर मौजूद उनकी वृद्ध मां सो रही थीं, तभी दो व्यक्ति उनके कमरे में दाखिल हुए। उन्होंने महिला को डराया-धमकाया और नकदी तथा जेवरात की जानकारी मांगी।

एक बदमाश बुजुर्ग महिला के पास ही बैठ गया, जबकि दूसरा पूरे घर की छानबीन में जुट गया। दोनों आरोपियों ने लगभग दो घंटे तक घर में डेरा जमाए रखा। तलाशी के बाद उन्होंने मौके से उपलब्ध नकदी और कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना घर के नौकर ने होटल मालिक को दी। रविवार (18 जनवरी) को भुवन गांधी वापस लौटे और अपनी मां से पूरी घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने थाना राजपुर में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि शिकायत मिलते ही अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों व घरेलू नौकर से पूछताछ जारी है। चोरों के घर में प्रवेश के रास्ते की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय कर दिया है और जल्द ही दोनों आरोपियों को धर दबोचने का दावा किया है। हालांकि, लूटी गई राशि और जेवरात की सटीक जानकारी अभी परिवार की ओर से स्पष्ट रूप से नहीं दी जा सकी है।

यह घटना शहर में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तराखंड सचिवालय में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 10 प्रस्तावों को...

बड़ी खबर : बीच सड़क महिलाओं और युवकों के बीच मारपीट,वीडियो वायरल 

Haridwar News: हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बीच सड़क पर महिलाओं...

Related Posts