मंदिर के बाहर मिला मुर्गे का सिर, CCTV ने खोली पूरी सच्चाई

उधम सिंह नगर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में रविवार सुबह एक घटना ने कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण कर दिया। हल्द्वानी टैम्पो स्टैंड के समीप स्थित हनुमान मंदिर के बाहर मुर्गे का कटा हुआ सिर मिलने की सूचना से इलाके में हलचल मच गई और बड़ी संख्या में लोग […]

उधम सिंह नगर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में रविवार सुबह एक घटना ने कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण कर दिया। हल्द्वानी टैम्पो स्टैंड के समीप स्थित हनुमान मंदिर के बाहर मुर्गे का कटा हुआ सिर मिलने की सूचना से इलाके में हलचल मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

 

सुबह मंदिर परिसर के बाहर पड़े अवशेष को देखकर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते भीड़ बढ़ने लगी और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ लोगों ने इसे गंभीर विषय बताते हुए नारेबाजी की और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

 

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी और किच्छा कोतवाल प्रकाश दानू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हालात संभाले और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

 

जांच के दौरान सामने आया कि किसी व्यक्ति ने मंदिर के बाहर मुर्गे का सिर नहीं रखा था। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में दिखाई दिया कि एक कुत्ता अपने मुंह में मांस का टुकड़ा लिए घूम रहा था और उल्टी के दौरान वही हिस्सा मंदिर के बाहर गिर गया। फुटेज प्रदर्शन कर रहे लोगों को दिखाई गई, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो गई और भीड़ शांत हो गई।

 

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी घटना को लेकर बिना पुष्टि के अफवाह न फैलाएं और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। त्वरित जांच और सतर्कता के कारण संभावित विवाद को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।

Also Read This

ब्रेकिंग: ग्राम प्रधानों के आंदोलन पर सरकार ने दिखाई संवेदनशीलता , 10 सूत्रीय मांगों पर समिति गठित

देहरादून: उत्तराखंड में ग्राम प्रधानों के 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हुए प्रदर्शन और सचिवालय कूच के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।मुख्यमंत्री...

चेतावनी : उत्तराखंड में कल 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन;जानिए कारण

देहरादून: उत्तराखंड में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली की तैयारियों को परखने और आमजन को जागरूक करने के लिए 9 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे...

Related Posts