पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

SGRR विश्वविद्यालय व उत्तराखण्ड आॅरगैनिक कमोडिटी बोर्ड मिलकर तैयार करेगा जैविक खेती उत्पादन का आधुनिक माॅडल

February 8, 2023
in पर्वतजन
SGRR विश्वविद्यालय व उत्तराखण्ड आॅरगैनिक कमोडिटी बोर्ड मिलकर तैयार करेगा जैविक खेती उत्पादन का आधुनिक माॅडल
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

देहरादून। उत्तराखण्ड के किसानों को जैविक खेती की आधुनिक उपयोगिता समझाने हेतु एसजीआरआर विश्वविद्यालय का कृषि संकाय विशेष पहल करने जा रहा है। उत्तराखण्ड आॅरगैनिक कमोडिटी बोर्ड व एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे। उत्तराखण्ड के अलग अलग क्षेत्रों के वातावरण और भौगोलिक परिस्थितियों का मूल्यांकन कर कृषि विशेषज्ञ किसानों के लिए जैविक खेती के आधुनिक माॅडल की आधारशिला रखेंगे। यह बात उत्तराखण्ड आॅरगैनिक कमोडिटी बोर्ड के अध्यक्ष विनय कुमार ने श्री दरबार साहिब में कही। 

बुधवार को उत्तराखण्ड आॅरगैनिक कमोडिटी बोर्ड के अध्यक्ष विनय कुमार ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से भेंट की। काबिलेगौर है कि सोमवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से रविवार को भेंट की थी। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ साथ राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा दिए जाने पर भी चर्चा हुई थी। इसी क्रम में उत्तराखण्ड आॅरगैनिक कमोडिटी बोर्ड के अध्यक्ष व तकनीकी विशेषज्ञ अमित श्रीवास्तव का बुधवार को श्री दरबार साहिब में आगमन हुआ। उन्होंने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को राज्य सरकार की ओर से जैविक खेती पर किए जा रहे कार्यों की विवरणिका, जैविक उत्पाद जैसे शहद, बासमती चावल, राजमा, शक्कर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर आदि जैविक उत्पाद भेंट किए। श्री महाराज जी ने जैविक उत्पादों की सराहना की और कहा कि  राज्य सरकार उत्तराखण्ड आॅरगैनिक कमोडिटी बोर्ड जैविक उत्पादों पर प्रशंसनीय कार्य किया है। उन्होंने इस कार्य से जुड़ी पूरी टीम को बधाई दी। 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से जैविक खेती के उत्पादन के विभिन्न विषयों पर शोध एवम् अनुसंधान किये जा रहे हैं। बोर्ड के अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से श्री दरबार साहिब व एसजीआरआर विश्वविद्यालय द्वारा जैविक खेती पर किए जा रहे कार्यों में हर प्रकार का तकनकी सहयोग प्रदान किया जाएगा। राज्य में जैविक खेती के उत्पादन एवम् निर्यात की अपार सम्भावनाएं हैं। इस विषय पर वर्तमान में कई प्रोजेक्ट प्रगतिशील हैं। किसानों के लिए जैविक खेती पर ट्रेनिंग सैशन आयोजित कर जैविक खेती की उपयोगिता व आधुनिक पक्ष को समझाया जाएगा। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के साथ मिलकर जैविक खेती के उत्पादन एवम् निर्यात पर आधुनिक माॅडल तैयार किए जाएंगे, इसका सीधा लाभ राज्य के किसानों को मिलेगा।


Previous Post

ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग में हुए बंपर तबादले, देखे लिस्ट

Next Post

UKPSC बड़ी अपडेट : OMR आंसर शीट पर अंगूठे का निशान लगाना जरूरी, नहीं तो होंगे भर्ती से बाहर

Next Post
बड़ी खबर : UKPSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा कैलेंडर, देखें

UKPSC बड़ी अपडेट : OMR आंसर शीट पर अंगूठे का निशान लगाना जरूरी, नहीं तो होंगे भर्ती से बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • ब्रेकिंग: दो ग्राम विकास अधिकारी निलंबित,एक की वेतन वृद्धि रोकी। जानिए मामला ..
  • ब्रेकिंग:  10 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में पेयजल निगम के चीफ इंजीनियर सस्पेंड
  • संघर्ष: घोड़े-खच्चर चलाने वाले अतुल की बदली किस्मत। IIT JAM 2025 में हासिल की 649वीं रैंक
  • हादसा: अनियंत्रित ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त। एक की मौत, दो घायल
  • हरेला पर्व पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय में विशेष पौधारोपण अभियान। पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!