श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्र परिषद की बैज सेरेमनी संपन्न

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों के लिए बैज सेरेमनी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के पथरीबाग कैंपस में संपन्न हुआ, जिसमें कुलपति प्रो. डॉ. कुमुद सकलानी, कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर और डीएसडब्ल्यू प्रो. डॉ. मालविका कांडपाल ने छात्रों को बैज पहनाकर सेरेमनी की शुरुआत की।

छात्रों के लिए प्रेरणादायक संदेश

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने नवनिर्वाचित छात्रों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

छात्रों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. डॉ. कुमुद सकलानी ने कहा, “यह दिन छात्रों के सम्मान का प्रतीक है। यह देखकर खुशी होती है कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित हो रही है।”

सलाहकार प्रो. जे.पी. पचैरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। डीएसडब्ल्यू प्रो. डॉ. मालविका कांडपाल ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि “सफलता प्राप्त करने के लिए संकल्प और कड़ी मेहनत जरूरी है। असफलताएं ही सफलता की सीढ़ियां होती हैं।”

नवनिर्वाचित परिषद को बैज प्रदान किए गए

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय छात्र परिषद के अध्यक्ष विनीत थापा समेत 8 विभाग प्रतिनिधियों और 22 विश्वविद्यालय प्रतिनिधि छात्रों को बैज प्रदान किए गए

इस अवसर पर डॉ. गणराजन, प्रो. (डॉ.) प्रियंका बनकोटी, प्रो. (डॉ.) प्रीति तिवारी, प्रो. (डॉ.) दिव्या जुयाल, प्रो. (डॉ.) कीर्ति सिंह, प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार, प्रो. (डॉ.) रामालक्ष्मी, प्रो. (डॉ.) कंचन जोशी सहित सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों में नई जिम्मेदारियों को लेकर उत्साह देखा गया। यह सेरेमनी नेतृत्व कौशल को विकसित करने और छात्रों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाने के लिए महत्वपूर्ण रही।

Read Next Article Scroll Down

Related Posts