होली के रंग में शर्मनाक हरकत! युवती से छेड़खानी के बाद घर में घुसकर किया हमला

देहरादून: राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। होली के दिन रंग लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते छेड़खानी और हिंसक हमले में बदल गया। आरोप है कि युवती के साथ अभद्रता करने वाले युवक बाद में भीड़ के साथ उसके घर में […]

देहरादून: राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। होली के दिन रंग लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते छेड़खानी और हिंसक हमले में बदल गया। आरोप है कि युवती के साथ अभद्रता करने वाले युवक बाद में भीड़ के साथ उसके घर में घुस आए और पूरे परिवार के साथ मारपीट की।

 

घटना थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के राजीव नगर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार होली खेलने के बाद एक युवती अपने घर के बाहर स्कूटी पर बैठी थी। उसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और उस पर रंग लगाने का दबाव बनाने लगे। युवती ने मना किया तो आरोप है कि दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

 

इसी बीच युवती का एक दोस्त वहां पहुंचा और उसने इस हरकत का विरोध किया। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों युवक गेट के अंदर तक आ गए और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बात यहीं नहीं रुकी और दोनों युवक घर के भीतर घुस आए। घर में जो कुछ हुआ, उसकी आवाज सहित पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

 

बताया जा रहा है कि परिवार ने जब अपना बचाव किया तो दोनों युवकों को घर से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद वे अपने मोहल्ले से कई लोगों को लेकर वापस लौटे और बड़ी संख्या में लोग युवती के घर में घुस आए। आरोप है कि भीड़ ने परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की।

 

घटना की जानकारी मिलने पर युवती और उसके परिवार के कुछ परिचित मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराने की कोशिश की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उग्र भीड़ ने उनके साथ भी बदसलूकी की।

 

मारपीट में घायल लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने घटना का संज्ञान लेते हुए संबंधित थानाध्यक्ष संजीत कुमार को मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार भूमि घोटाले में IAS अधिकारी के घर समेत कई ठिकानो पर विजलेंस की छापेमारी

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड के चर्चित हरिद्वार नगर निगम 54 करोड़ रुपये भूमि घोटाले में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच का दायरा तेज कर...

बड़ी खबर: मानसून से पहले ही चमोली में तेज़ बारिश ने मचायी तबाही

चमोली / गिरीश चंदोला मानसून सीजन शुरू होने से पहले ही चमोली जिले के नारायणबगड़ में तेज बारिश ने तबाही जैसे हालात पैदा कर दिए।...

Related Posts