उधम सिंह नगर में रिश्तों पर कलंक, विवाहित बेटी ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला ने अपने ही पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला का दावा है कि उसके पास आरोपों से जुड़ा वीडियो साक्ष्य भी मौजूद है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार बाजपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता की नीयत उसके प्रति ठीक नहीं रही है। महिला का आरोप है कि वर्ष 2024 और उससे पहले उसके पिता ने क्षेत्र स्थित एक ब्यूटी पार्लर में उसके साथ जबरदस्ती की और अशोभनीय हरकतें कीं। पीड़िता ने बताया कि उस समय सामाजिक बदनामी के डर से उसने किसी को इस बारे में जानकारी नहीं दी।

 

महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि उसका विवाह लगभग आठ माह पहले हुआ है। आरोप है कि अब उसके पिता उसके पति को फोन कर उसे मायके बुलाने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने आशंका जताई है कि यदि वह मायके गई तो उसके साथ दोबारा वही व्यवहार किया जा सकता है। महिला का यह भी कहना है कि उसकी सौतेली मां इस पूरे मामले में पिता का समर्थन कर रही है।

 

पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ छेड़छाड़ से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाजपुर कोतवाली के कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts