सतपाल महाराज की अचानक बिगड़ी तबीयत, एम्स ऋषिकेश में हुई भर्ती

देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक जाँच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जनरल मेडिसिन वार्ड में भर्ती कर उचित उपचार शुरू किया।   एम्स के डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, […]

देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक जाँच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जनरल मेडिसिन वार्ड में भर्ती कर उचित उपचार शुरू किया।

 

एम्स के डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उनकी सेहत स्थिर बनी हुई है और उन्हें पूरी तरह से आराम की सलाह दी गई है। चिकित्सक आश्वस्त कर रहे हैं कि उनकी हालत सामान्य है और उनका उपचार योजना के अनुसार जारी है।

 

सूत्रों ने यह भी बताया कि मंत्री सतपाल महाराज के स्वास्थ्य पर अस्पताल की ओर से नियमित अपडेट जारी किए जाएंगे, ताकि स्थिति पर नजर बनी रहे।

Also Read This

मां की मौत, पिता की बेरुखी से दर-दर भटकता रहा रुद्र प्रताप। अब प्रशासन ने थामा हाथ

देहरादून, 17 सितंबर 2026: पारिवारिक प्रताड़ना और आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई से दूर हुए रुद्र प्रताप नेगी के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने...

हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फ की चादर से सजा गुरुद्वारा

गिरीश चंदोला / चमोलीबारिश और बर्फबारी के बीच बढ़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, रोजाना 1500 से 1800 यात्री पहुंच रहेसिखों के पवित्र धार्मिक स्थल...

Related Posts