महिला की फोटो-वीडियो वायरल कर रहा था युवक, बड़कोट पुलिस ने दिल्ली से किया अरेस्ट

बड़कोट। 18 फरवरी 2026 महिला की अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले मे आरोपी युवक को दिल्ली से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। बडकोट पुलिस की टीम ने महिला की अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में 1 युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया […]

  1. बड़कोट। 18 फरवरी 2026
    महिला की अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले मे आरोपी युवक को दिल्ली से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

बडकोट पुलिस की टीम ने महिला की अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में 1 युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक बीते 12 फरवरी को एक महिला ने कोतवाली बडकोट में घनसाली, टिहरी निवासी 1 युवक के विरुद्ध सोशल मीडिया पर जान पहचान, अश्लील फोटो तथा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रसारित करने तथा प्रसारित करने से रोकने के लिए कहने पर जान मारने की धमकी देने के संबंध में एक लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर प्रकरण में पुलिस ने युवक के विरुद्ध कोतवाली बडकोट में धारा 77, 351(3) भारतीय न्याय संहिता तथा 66(c), 66(e), 67(a) IT Act* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामला महिला की अस्मिता से जुडा होने तथा प्रकरण की संवेदनशीलता व गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी,कमलेश उपाध्याय ने सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी के कडे निर्देश दिये थे।

*पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बडकोट, सुभाष चन्द्र* के नेतृत्व में *बडकोट पुलिस टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्विलांस व तकनीकी सहायता से आरोपी युवक मंजीत(25 वर्ष) को जनकपुरी, दिल्ली से गिरफ्तार कर बीते मंगलवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरान्त जेल भेज दिया ।

*पुलिस टीम-*
1-प्रभारी निरीक्षक बडकोट सुभाषचंद्र
2- उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत
3- हे0कानि0 रघुवीर सिंह(एसओजी)
4- कानि0 प्रवीन सिंह नेगी

Also Read This

मां की मौत, पिता की बेरुखी से दर-दर भटकता रहा रुद्र प्रताप। अब प्रशासन ने थामा हाथ

देहरादून, 17 सितंबर 2026: पारिवारिक प्रताड़ना और आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई से दूर हुए रुद्र प्रताप नेगी के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने...

हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फ की चादर से सजा गुरुद्वारा

गिरीश चंदोला / चमोलीबारिश और बर्फबारी के बीच बढ़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, रोजाना 1500 से 1800 यात्री पहुंच रहेसिखों के पवित्र धार्मिक स्थल...

Related Posts